रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यूसीसी में चमोली जिले में अब तक 24257 विवाहों का पंजीकरण

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2026 4:31 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। समान नागरिक संहिता के तहत चमोली जिले में अब तक 24257 विवाह पंजीकृत कर लिए गए हैं। जिले की 60 ग्राम पंचायतों तथा नगर निकायों के तीन वार्डों में यूसीसी पंजीकरण पूरी तरह संपन्न हो गया है। प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) दिवस पर पीजी कालेज गोपेश्वर में कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष संदीप रावत ने किया। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने समान नागरिक संहिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां समान नागरिक संहिता कानून लागू है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता से महिलाओं को कानूनी सुरक्षा एवं सामाजिक समानता के अधिकार मिलेंगे। धर्म अथवा परंपराओं के नाम पर होने वाले भेदभाव को कम करने में यह कानून सहायक होगा। उन्होंने कहा विवाह एवं पारिवारिक मामलों में एकरूपता आने से विवादों में भी कमी आएगी।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि यूसीसी से सकारात्मक सामाजिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार ने कहा कि यूसीसी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं चर्चाओं का आयोजन करते रहना चाहिए। एडीएम/नोडल अधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि जनपद चमोली में विगत एक वर्ष में 45,947 विवाह पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष अब तक 24,257 विवाह पंजीकृत किए जा चुके हैं। जनपद ने 53 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। कहा कि जनपद के 60 ग्राम पंचायतों एवं गोपेश्वर पालिका के कुंड कॉलोनी, ज्योर्तिमठ के त्र लोअर बाजार एवं गैरसैण नगर पंचायत के गैर वार्डों में यूसीसी पंजीकरण शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज भट्ट ने समान नागरिक संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी।

इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुत दी।  सूचना विभाग चमोली की सांस्कृतिक टीम गोपीनाथ संगीतशाला ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समान नागरिक संहिता से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम स्थल पर समान नागरिक संहिता पर लोगों की राय जानने के लिए सुझाव पेटिका भी रखी गई। कार्यक्रम में यूसीसी के प्रचार-प्रसार एवं पंजीकरण में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों तथा नुक्कड़ नाटक करने वाली सांस्कृतिक टीमों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी रौतेला, जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख  अनूप सिंह नेगी, दशोली की ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, जोशीमठ की पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह, नंदानगर की ब्लॉक प्रमुख हिमा नेगी, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, चमोली के एसडीएम आरके पाण्डेय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा तांता, देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में माथा टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु, अब नगरवासी बढ़ा रहे श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक
  • वनाग्नि रोकथाम को गढ़वाल वन प्रभाग की व्यापक तैयारी, 42 क्रू स्टेशनों पर 123 फायर वॉचर तैनात
  • एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती, कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • फूलदेई पर्व पर बच्चों की किलकारियों से गूंजा जिलाधिकारी आवास, रंग-बिरंगे फूलों और लोकगीतों से महका माहौल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बच्चों को दिए उपहार
  • व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव पर दी खुदकुशी की धमकी, जंगल से बेहोश मिलीं, अस्पताल में भर्ती
  • सेना की बड़ी सफलता : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
  • पश्चिम एशिया संकट में UAE एयरस्पेस पर सख्त पाबंदी, दर्जनों फ्लाइट्स रद्द, टाइमिंग बदली
  • उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट, पहाड़ों से मैदानों तक छाए बादल, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
  • कोटद्वार में बनेगा एबीसी सेंटर, आवारा कुत्तों की समस्या से मिलेगी राहत, उत्तराखंड शासन ने जारी की एक करोड़ रुपये की पहली किस्त, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के प्रयासों से परियोजना को मिली गति
  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होगी घोषणा!
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.