गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित, 87 शिकायतें दर्ज, 42 का मौके पर निस्तारण

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2026 3:29 अपराह्न
  • जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम
  • जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 87 समस्याएं की गई दर्ज, जिसमें से मौके पर 42 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित
  • सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी
हरिद्वार : जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 87 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 42 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण  हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, विवाद, विद्युत, राशन अतिक्रमण, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता  केशवधाम अन्नेकी हेतमपुर के ग्रामवासियों ने केशवधाम अन्नेकी हेतमपुर में पेयजल की समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया।ललित राजपूत निवासी कनखल ने बस स्टैंड के निकासी गेट पर चाय का स्टॉल एवं फल की ठेली लगा कर अवैध कब्जा कर लिया है, उक्त जगह को कब्जा मुक्त कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता मोहल्ला तेलियान ज्वालापुर के निवासियों ने मोहल्ला तेलियान में सड़क के दोनों तरफ की नालियों पर क्षेत्रवासियों  ने कब्जा कर रखा है, जिस कारण नाली का गंदा पानी सड़कों पर एवं घरों में घुस जाता है, नालों को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थी जुल्फिकर अहमद निवासी पिरान कलियर ने अपनी पत्नी शहजाद बेगम खाता संख्या 516 खसरा नं 193 रखवाई 02 बीघा खाम मौजा इमलीखेड़ा धर्मपुर परगना रुड़की की भूमि मौके पर कम हो रही है, उक्त भूमि की पैमाईश पुलिस बल की मौजूदगी में कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। मो.शहीद पुत्र मुस्लिम ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर प्रार्थना दिया।
शिकायतकर्ता डॉ हिमांशु द्विवेदी ने बीपीएल और अन्त्योदय से मिलने वाला निःशुल्क एवं सशुल्क चावल को ऊंचे दामों पर बेचने वाले के कार्ड निरस्त करने एवं घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। खेड़ाजर गांव के निवासियों ने गांव खेड़ाजर तहसील रुड़की जिला हरिद्वार के मंदिर सार्वजनिक रास्ते में कूड़ा कचरा एवं गायों का गोबर डाल कर कब्जा करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता नौशाद ने अन्त्योदय राशन कार्ड बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।जयपाल सिंह पुत्र आशा राम निवासी ग्राम ढाढेकी ने ग्राम ढाढेकी ढाणा मज़ाहिदपुर में हो रहे अवैध खनन को रुकवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता मायादेवी निवासी राजपुर की कृषि भूमि खसरा नं 653/3/2 स्थित ग्राम राजपुर मुस्तफाबाद में है, उक्त भूमि पैमाईश कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।                
उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी शिकायतकर्ता व्यक्ति अपनी शिकायत को दुबारा जन सुनवाई में लेकर न पहुंचे, यदि कोई व्यक्ति अपनी शिकायत को लेकर दुबारा जन सुनवाई में आता है तथा शिकायत संबंधित अधिकारी द्वारा निस्तारित की जा सकती थी एवं समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया तो ऐसे अधिकारियों की विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण शीघ्रता से करे संबंधित अधिकारी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि दर्ज शिकायतों को सभी अधिकरी गंभीरता से लेते हुए समय सीमा के अंतर्गत तत्परता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे तथा शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से भी बात करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एक माह से अधिक लंबित शिकायतों का तत्परता से निस्तारण कराना सुनाश्चित करे।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि विभिन्न विभागों की एक सप्ताह से लंबित शिकायतें है, जिसमें एल 1 पर 541 शिकायतें तथा एल 2 पर 57 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है, जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।  
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा , अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान , मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीके सिंह, मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी , लोनिवि अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, एआरटीओ नेहा झा, डीएसओ श्याम आर्य, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

 

1 of 9
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.