मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भालुओ के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हल्लाबोल

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 16, 2025 10:57 अपराह्न

पोखरी (चमोली)। पोखरी ब्लॉक में मानव-वन्य जीव संघर्ष के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट गया है। इसके चलते लोगों ने पोखरी में विशाल जनाक्रोश रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ जमकर भडास निकाली। मंगलवार को भालुओं के आंतक गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। इसके चलते विनायकधार तिराहे से पेट्रोल पंप होते हुए तहसील परिसर तक जनाक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान वन मंत्री तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। तहसील परिसर पहुंचते ही लोगों ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा वन मंत्री को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में कहा गया कि पर्वतीय क्षेत्रों में मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। पिछले कुछ सालों से वन्य जीव मवेशियों का शिकार करते आ रहे हैं। मौजूदा दौर में भालुओं के आंतक से लोग दहशत के बीच रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा कोई ठोस नीति न बनाए जाने से लोगांें का जीवन असुरक्षित और अशांत हो चला है। यह स्थिति पहाड़ों में रह रहे लोगों के लिए चिंता का सबब बन कर रह गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मौजूदा साल में अप्रत्याशित रूप से भालू और बाघों के हमले बढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को संसद और विधान सभा में भी उठाया गया किंतु कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। आए दिन भालुओं और बाघों के आंतक के चलते लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने के कोई पहल नहीं की गई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। कहा कि वन्यजीवों के बढ़ते आतंक के कारण कृषि कार्य लगातार घट रहा है और पशुपालन लगभग समाप्ति की ओर है। इससे  हिमालयी क्षेत्रों में भूजल स्तर में गिरावट जैसे गंभीर पर्यावरणीय संकेत सामने आ रहे हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, थालाबैड वार्ड से जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा,  सलना वार्ड की जिला पंचायत सदस्य दिव्या भारती,एडवोकेट श्रवण सती, पूर्व प्रमुख प्रीति भंडारी,  करछूना के प्रधान बिक्रम सिंह नेगी, सूगी की प्रधान विमला देवी, तेजपाल रावत निर्मोही, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवेंद्र नेगी , बृजेश रडवाल, सुलोचना देवी, सुबोधनी देवी, शकुन्तला देवी, पुष्पा देवी, रणवीर सिंह, ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

इस दौरान उपजिलाधिकारी अबरार अहमद ने केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी को मौके पर बुलाकर निर्देश दिए कि वन्यजीवों, विशेषकर भालू से प्रभावित क्षेत्रों और विद्यालयों के आसपास वनकर्मियों की नियमित गश्त सुनिश्चित की जानी चाहिए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार है अंगदान – श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट, कुमाऊँ में एसजीआरआर ग्रुप के शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के विस्तार का दिया सुझाव
  • उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – डॉ. धन सिंह रावत
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत की होगी CBCID जांच, शासन से जारी हुआ आदेश
  • एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
  • फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
  • नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
  • जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी को एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड ने किया “नारी सम्मान” से सम्मानित
  • पौड़ी गढ़वाल : पीएलवी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर दिया गया प्रशिक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.