गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1880 मरीजों ने उठाया लाभ, कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नरेन्द्र नगर वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 29, 2025 8:17 अपराह्न
  • सोवन सिंह नेगी, सामुदायिक भवन, नरेन्द्र नगर में आयोजित हुआ विशाल शिविर 
  • मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड ने किया शिविर का शुभारंभ
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की कैंसर विशेषज्ञ डॉ पल्लवी कौल ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से सोवन सिंह नेगी, सामुदायिक भवन, नरेन्द्र नगर में शनिवार, 29 नवम्बर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1880 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।
शनिवार को सोवन सिंह नेगी, सामुदायिक भवन, नरेन्द्र नगर में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री, वन एवं तकनीकी विभाग, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का विज़न बहुत बड़ा है।  पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून जिस समर्पण के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचा रहा है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रबंधन एवं अस्पताल की पूरी टीम के सेवाभाव की सराहना की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका नरेन्द्र नगर के निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि पर्वतीय क्षेत्रों में जानकारी और सुविधाओं के अभाव में रोग देर से पहचान में आता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज को स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाने का एक सशक्त प्रयास हैं। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल से कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल ने कैंसर के प्रारंभिक लक्षण, सावधानियाँ और समय पर उपचार के महत्व पर जानकारी दी। 
शिविर में कैसर विशेषज्ञ डॉ पल्लवी कौल, न्यूरोलोजिस्ट डॉ. शीतल शर्मा, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन, आईवीएफ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ दिव्या अग्रवाल, मेडिसिन विभाग से फिजीशियन डॉ यश अग्रवाल, डाॅ हिमांशु कुमार,  शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ऋषभ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण मनहास, नेत्र रोग विभाग से डॉ शिवानी यादव, मनोरोग विभाग से डॉ अर्पिता नेगी, हड्डी रोग विभाग से डॉ मीतुल गुप्ता, सर्जरी विभाग से डाॅ सुखविन्दर सिंह, दंत रोग विभाग से डॉ कनुप्रिया प्रालियान, फिजियोथैरिपिस्ट डॉ रविन्द्र सिंह, डाॅ रजनीश चैधरी और डाॅ अतीव सिंह, त्वचा एवं यौन रोग विभाग से डाॅ चितम्बरा जोशी ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जॉच, ब्लड शुगर जॉच एवं ब्लड प्रैशर जॉच की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंकज डयूंडी, प्रधानाचार्य एसजीआरआर पब्लिक स्कूल नरेन्द्र नगर, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा। शिविर के समापन पर आयोजकों की ओर से सभी उपस्थित अतिथियों, चिकित्सकों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

1 of 18
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

15.

16.

17.

18.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.