गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नारायणबगड के ज्यूडागांव में भी बरपा कहर

शेयर करें !
posted on : अगस्त 23, 2025 10:50 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली): शुक्रवार रात को भारी बारिश के दौरान विकास खण्ड के सुदूरवर्ती ज्यूडा़ गांव में हुए भूस्खलन से चार मकानें जमींदोज हो गई और तीन मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। ग्रामीणों की सतर्कता से जानमाल का नुकसान होने से बच गया, लेकिन घटना को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं।

गांव के बलवंत सिंह रौतेला ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे मूसलाधार बारिश के दौरान बादलों की तेज गडगड़ाहट की आवाज़ के बाद जमीन हिलने लगी तो गांव वाले उठ गए और लोग खतरे की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। इस बीच गांव के सुरेशानंद की मकान के आगे से हुए जबरदस्त भूस्खलन से गांव के रविदत्त, बलराम, हंसराम और महेशानंद की मकानें जमींदोज हो गई हैं जबकि गबरसिंह, रणजीत सिंह, त्रिलोकसिंह,की मकानों के पीछे मलबा भर जाने से मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। बताया कि ग्रामीणों की सजग रहने से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। अलबत्ता लोगों की पुश्तैनी मकानें अतिवृष्टि की भेंट चढ़ गई। प्रधान पूनम देवी ने बताया कि गांव में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान की सूचना उन्होंनेतत्काल ही दे दी थी।

सूचना मिलते ही शनिवार सुबह ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, जिपंस प्रदीप बुटोला, तहसीलदार दिगंबर सिंह नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक मनीषा कुंवर, रोशन रोधियाल ज्यूडा़ गांव पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से क्षति के बारे में जानकारी ली और उसका आंकलन किया। ज्यूडा़ गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित मैदुनी गांव में भी अतिवृष्टि से संपर्क मार्ग, पैदल पुलिया और खेती को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी ने बताया कि गांव के गोशाला गधेरे में आई बाढ़ से गांव की लगभग 35नाली खेती की भूमि फसल समेत बर्बाद हो गई है। गांव की एक पैदल पुलिया और सभी संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं।और गांव की गोशालाओं को गधेरे के कटाव से खतरा बना हुआ है। राजस्व विभाग की टीम ने मैदुनी गांव का दौरा कर अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.