बुधवार, अप्रैल 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्रामीण कर रहे थे 30 साल से इंतजार, गांव के युवाओं ने 07 दिन में बना डाली सडक

शेयर करें !
posted on : जुलाई 4, 2020 10:25 अपराह्न

पौड़ी (प्रदीप रावत “रवांल्टा”) : कोरोना काल में भले ही पूरी दुनिया समेत उत्तराखंड के लिए भी आफत लाया हो, लेकिन कभी नहीं डरने और डगमगाने वाले पहाड़ के लोगों का हौसला इस बार भी इक्कीस साबित हुआ। लाॅकडाउन में जहां देशभर में लोग घरों में कैद रहे। वहीं, उत्तराखंड के कई इलाकों में लोगों ने ऐसे-ऐसे काम कर दिखाए, जिनको सरकारें पिछले कई सालों में नहीं कर पाई। ऐसी ही मिसाल पौड़ी जिले के लैंसडौन विधानसभा के जयहरीखाल ब्लाॅक मठाली गांव के युवाओं ने भी पेश की है। ग्रामीणों ने डेढ़ किलोमीटर सड़क महज सात दिन में बना डाली।

युवाओं ने किया सपने को पूरा 

गांव के युवाओं ने उस सपने को पूरा कर दिखाया, जिसकी मांग वो पिछले करीब 30 सालों से कर रहे थे। चुनाव में नेता उनको सपना दिखाते तो थे, लेकिन कभी पूरा नहीं करते थे। लाॅकडाउन के दौरान गांव के युवा गांव लौटे, अनलाॅक का इंतजार किया और फिर तय किया कि वो अपने बूते गांव तक सड़क पहुंचाएंगे और अपने मिशन को पूरा करने में जीजान से जुट गए। उन्होंने जो ठाना उसे पूरा करके भी दिखाया।

02 साल से सड़क का काम बंद पड़ा था

गांव के युवा दीपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गांव के लोगों को 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। सरकार से गुहार लगाई पर उन्होंने भी 500 मीटर तक ही सड़क दी। पिछले 2 साल से सड़क का काम बंद पड़ा था। सरकार और लोक निर्माण विभाग को मठाली लिंक मार्ग को पूरा करने की मांग की। कई बार पत्र लिखे, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। सरकार और सरकार विभागों की मनमानी और असंवेदनशीतला ने ग्रामीणों को अपने खर्च पर सड़क का काम पूरा करने के लिए मजबूर कर दिया। फिर ग्रामीणों तय किया कि वो खुद ही सड़क का निर्माण करेंगे और सभी लोग काम में जुट गए।

शहर से जोड़ दिया

लोगों ने 7 दिनों मे ही 1.5 किलोमीटर सड़क कटा कर गांव को शहर से जोड़ दिया। सड़क के गांव तक पहुंचने पर जो चमक गांव के बुजुर्गां के चहरों पर देखने को मिली, वो इतना बताने के लिए काफी थी कि वो कब से इस पाल का इंतजार कर रहे थे। अब उनको उम्मीद है कि गांव में तरक्की करेगा। बुजुर्गों ने युवाओं को शुभकामनाएं दी, आशीर्वाद दिया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी गांव के युवा इसी तरह मिलकर काम करेंगे। गांव को तरक्की की ओर लेकर जाएंगे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधी को किया तड़ीपार
  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में आज बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट
  • ऋषिकेश गंगा बैराज पर सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग, पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • देहरादून की सामजिक संस्थाओं ने की डीएम के जनहित में किए कार्यों की सराहना, सविन बंसल को बताया सरदार पटेल का उत्तराधिकारी
  • तपोवन विष्णुगाड परियोजना पर गतिरोध बरकरार : ग्रामीणों-एनटीपीसी की त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा, छह दिन से काम ठप
  • प्रभावितों की चेतावनी : पांच दिनों में हो मांग पूरी, नहीं तो एनटीपीसी पर करेंगे तालाबंदी
  • श्री बदरीनाथ धाम पहुंच बीकेटीसी सीईओ विशाल मिश्रा ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
  • अप्रैल में लौटी कड़ाके की सर्दी : बद्रीनाथ, हेमकुंड और औली में ताज़ा बर्फबारी, तैयारियों पर मौसम की मार
  • मोल्टा गांव के बलवंत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामला गरमाया
  • मंत्री से वार्ता के बाद धरना खत्म करने पर राजी हुए पीआरडी स्वयं सेवक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.