शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मतगणना की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 14, 2024 3:06 अपराह्न
टिहरी : मंगलवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना की तैयारियों/व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आहूत की गई। जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा जनपद क्षेत्रांतर्गत विधान सभावार 14-14 टेबिल लगाई जाएंगी, जिसमें चक्रवार मतगणना की जाएगी। स्ट्रांग रूम खोलने तथा ईवीएम को मतगणना हॉल तक ले जाने की पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति एवं वीडियोग्राफी में की जाएगी। मतगणना भवन के अन्दर मोबाइल फोन, इलैक्ट्रोनिक उपकरण आदि ले जाना प्रतिबन्धित रहेगा, मतगणना स्थल के बाहर काउन्टर पर फोन जमा करना होगा। जिलाधिकारी ने सभी एआरओ को ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक पहुंचाने हेतु टेबिलवार पर्याप्त संख्या में ग्रुप डी एवं सीलिंग स्टॉफ की तैनाती करने एवं चक्रवार मतगणना परिणाम संबंधी सूचनाओं के प्रेषण के लिए विधान सभावार नोडल ऑफिसर तैनात करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी द्वारा मतगणना से पूर्व समस्त व्यवस्थाओं यथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना कार्मिकों का रेण्डामाईजेशन एवं प्रशिक्षण, मतगणना परिसर में प्रवेश करने वाले समस्त कार्मिकों/सुरक्षा कार्मिकों के पहचान पत्र, यातायात व्यवस्था, मीडिया सेंटर में टेलीफोन, फैक्स, प्रिंटर, फर्नीचर, टीवी, कम्प्यूटर, इंटरनेट आदि व्यवस्था, मतगणना स्थल एवं कन्ट्रोल रूम में कम्प्यूटर/प्रिंटर व्यवस्था, वीडियोग्राफ्रों की तैनाती, मतगणना हॉल में सीसी टीवी कैमरे स्थापित करने, सिलिंग प्रोसेस, मतगणना हॉल एवं मीडिया सेंटर में व्हाईट बोर्ड स्थापित करने, निर्वाध विद्युत आपूर्ति, संचार व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा दल, जलपान व्यवस्था, साफ-सफाई, निर्वाचन संबंधी अभिलेखीकरण, मतगणना के पश्चात् सील्ड ईवीएम तथा वीवीपैट को वेयर हाउस में बनाये गये स्ट्रांग रूमों में दोतालक में सुरक्षित रखने आदि अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
मतगणना स्थल पर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल को मजिस्ट्रेट के रूप मंे तैनात किया गया है। मतगणना कार्मिकों का 28 मई व 03 जून को प्रथम व द्वितीय रेंडमाइजेशन किया जायेगा तथा मतगणना कार्मिकों को 31 मई व 3 जून को प्रथम व द्वितीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम के.के. मिश्रा, एएसपी जे.आर. जोशी, पीडी डीआरडीए योगेश उपाध्याय, सीएमओ मनु जैन, सीइओ एस.पी. सेमवाल, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, घनसाली अपूर्वा सिंह, देवप्रयाग सोनिया पंत, डीएसओ अरूण वर्मा, एडीईओ आर.एस. अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, डीपीआरओ एम.एम. खान, एआरटीओ सत्येन्द्र राज, डीआईओ एनआईसी सौरभ रतूड़ी, एलडीएम मनीष मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भौतिक/वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.