शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री झण्डे जी महोत्सव में अब लगा दूनवासियों का तांता, देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में माथा टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 11, 2024 10:51 अपराह्न

 अब नगरवासी बढ़ा रहे श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक

देहरादून । 30 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के बाद दून के ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव का आगाज हो चुका है। देश विदेश से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण का साक्षी बनकर अपने अपने गृह जनपदों को लौट चुकी हैं। अब देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं और मेले की रौनक में चार चांद लगा रहे हैं। भारी संख्या में दून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंच रहे हैं और पुण्य अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डे जी पर माथा टेका और मनौतियां मांगी। श्री दरबार साहिब के सज्जादा गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें दर्शन दिए और आशीर्वाद दिया। 
काबिलेगौर है कि श्री दरबार साहिब के इतिहास के साथ देहरादून के नाम का इतिहास भी छिपा हुआ है। देश विदेश की संगतों के साथ साथ दूनवासियों की भी श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब पर अटूट आस्था है। श्री झण्डे जी आरोहण के बाद देहरादून नगर व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंचते हैं। श्री झण्डे जी महोत्सव के उपलक्ष्य में लगा बाजार इन दिनों दूनवासियों से गुलजार है। पिछले तीन दिनों से मेले में तिल भर रखने की भी जगह नहीं है। मेले में आए व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। मेले की शाॅपिंग का एक अलग ही आनंद है मेले में लगे झूले आगन्तुकों को रोमांचित कर रहे हैं। 
 श्री दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर जीर्णोद्धार के बाद और भी खूबसूरत हो गया है। रात के समय पवित्र सरोवर की आभा देखते ही बन रही है। आकर्षक रोशनी की चकाचौंध ने पवित्र सरोवर की आभा को अद्भुत, अतुलनीय बना दिया है। क्या बड़ा क्या छोटा हर कोई पवित्र सरोवर के आसपास खड़ा होकर फोटो खींचने को लालाइत दिख रहा है। बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी मेला आकर्षण का विशेष केन्द्र बना हुआ है। मेले में लगी दुकानों में महिलाओं बच्चों सहित हर वर्ग के जरूरत का सामान उपलब्ध है। शाम के समय भारी संख्या में श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंचकर मेले का आनन्द उठा रहे हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.