posted on : अप्रैल 9, 2024 5:07 अपराह्न
कोटद्वार । हिंदू नव वर्ष का स्वागत लोगों ने मंदिरों में जाकर अपने इष्ट देव का दर्शन करके और आशीर्वाद लेकर किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की मंदिर में जबरदस्त भीड़ रही। साथ ही मंगलवार को चैत्र नवरात्रि का पहला दिन था जिसको लेकर भी भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नवरात्र के शुरुआत होते ही हिंदू धर्म के अनुयायियों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह का माहौल है । पहले दिन कोटद्वार के तमाम मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही थी । कुछ ऐसी ही तस्वीर देवी रोड़ स्थित देवी मंदिर में भी देखने को मिली, जहां सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा । नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है और यहां आए श्रद्धालुओं में देवी दुर्गा के प्रति प्यार और आस्था का संगम भी साफ दिखाई दिया । बड़ी संख्या में भक्तों ने यहां उपस्थिति दर्ज कराई और माता के चरणों में मत्था टेक कर माता का आशीर्वाद लिया ।




