रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड को दी 37.13 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 25, 2024 11:30 अपराह्न
  • उत्तराखंड राज्य को प्रधानमंत्री ने दी रूपये 37.13 करोड़ की स्वास्थ्य  परियोजनाओं की सौगात
  • खाद्य सुरक्षा अवसंरचना की 02 इकाइयां, प्रधानमंत्री आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की 06 इकाइयां और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की दो परियोजनाएं शामिल
  • रु 9.88 करोड़ के अर्बन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर का भी प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के राजकोट में अपने दौरे के दौरान देशभर में रूपये 11,391.79 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण/शिलान्यास किया। इनमें राजकोट सहित देश के 05 राज्यों को मिले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स शामिल हैं। साथ ही देश के अन्य राज्यों में लगभग 200 स्वास्थ्य परियोजनाओं का भी पीएम मोदी ने राजकोट से शिलान्यास/लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड राज्य में रूपये 37.13 करोड़ लागत की स्वास्थ्य परियोजनाएं का भी राजकोट से वर्चुअल शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। इनमें खाद्य सुरक्षा अवसंरचना की 02 इकाइंया, प्रधानमंत्री आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की 06 इकाइयां और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की दो परियोजनाएं शामिल हैं। रूपये 87.4 लाख की खाद्य सुरक्षा अवसंरचना की जिन 02 इकाइंया का लोकार्पण किया गया, उसमें मोबाइल फूड टेस्टिंग की 02 इकाइयां शामिल हैं। इसके आलावा प्रधानमंत्री आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत रुपये 20.35 करोड़ के एक क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का शिलान्यास और रु 4.05 करोड़ के 05 ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास भी किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रु 1.98 करोड़ का स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए एक ट्राजिट हाॅस्टल का शिलान्यास और रु 9.88 करोड़ का अर्बन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।

प्रधानमंत्री द्वारा राजकोट से वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड के 08 परियोजनाओं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-अभिम) के तहत जनपद उत्तरकाशी के पुरोला, नैनीताल के भवाली, रुद्रप्रयाग के जखोली, बागेश्वर के कपकोट, चंपावत के बाराकोट में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बी.पी.एच.यू.) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया। पीएम-अभिम के अंतर्गत जनपद उधम सिंह नगर स्थित जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं एन.एच.एम. के अंतर्गत जनपद पौड़ी स्थित उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में चिकित्साधिकारियों हेतु ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण का शिलान्यास किया गया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज उन्होंने गुजरात के राजकोट से देश को रूपये 11,391.79 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाएं समर्पित की हैं, ये नई परंपरा को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश को लोकार्पित किए गए 5 एम्स देश की विकास की तेज गति को दर्शा रहा है। विकसित भारत में स्वास्थ्य सुविधाएं कैसी होनी चाहिए, इसकी झलक आज राजकोट से देश देख रहा है। श्री मोदी ने कहा कि आजादी के 50 साल तक देश में मात्र एक एम्स था और बीते 10 दिनों में ही देष को 07 नए एम्स मिल गए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और बीते 10 सालों में देश का स्वास्थ्य ढांचा तेजी से बदला है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र मे आज देश में 1.5 लाख से ज्यादा आरोग्य मंदिर बने हैं और 706 मेडिकल काॅलेज हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार में एमबीबीएस की सीटें 50 हजार से बढ़कर 1 लाख की गई और पीजी की सीटें 30 हजार से बढ़कर आज 70 हजार हुई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार योग और आयुष शिक्षा को भी बढ़ावा दे रही है

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.