रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कावंड मेले को प्रतिबन्धित किये जाने के निर्णय को सोशल मीडिया, प्रेस एवं अन्य माध्यमों से आम जनता को कराना होगा अवगत – डीजीपी अशोक कुमार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 6, 2021 6:48 अपराह्न
देहरादून : पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार की अध्यक्षता में अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन पुलिस मुख्यालय के सभागार में किया गया। बैठक में 36 अधिकारियों द्वारा प्रत्यक्ष एंव आनलाईन प्रतिभाग किया गया, जिसमें उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के 18 अधिकारियों द्वारा बैठक में प्रत्यक्ष रूप से तथा अन्य उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, रेलवे सुरक्षा बल, दिल्ली आसूचना ब्यूरो के 18 अधिकारीयों द्वारा ऑनलाईन प्रतिभाग किया। मीटिंग के संयोजक पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल ने बैठक का संचालन किया।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि बैठक का उद्देश्य उत्तराखण्ड में इस वर्ष कोविड महामारी के दृष्टिगत उत्तराखण्ड शासन द्वारा अब तक के निर्णयानुसार कांवड़ मेले को प्रतिबन्धित किया गया है इस बैठक के माध्यम से सभी निकटवर्ती राज्य आपसी समन्वय स्थापित करते हुए उत्तराखण्ड शासन द्वारा निर्गत निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश राजीव सभरवाल, स्पेशल कमीशनर ऑप्स दिल्ली डॉ. मुकतेश चन्द, पुलिस महानिरीक्षक अपराध कानून एवं व्यवस्था हरियाणा संजय कुमार, एवं अन्य अधिकारियों द्वारा उत्तराखण्ड शासन के निर्णय के अनुरूप पूर्णतय सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक अपराध कानून एवं व्यवस्था उत्तराखण्ड वी. मुरूगेशन द्वारा कहा गया कि जो यात्री हरिद्वार की सीमा में प्रवेश करेगा उनसे उत्तराखण्ड में कोविड महामारी की गाईडलाईनों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
बैठक के अन्त में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि कावंड मेले को प्रतिबन्धित किये जाने के निर्णय को हमें सोशल मीडिया, प्रेस एवं अन्य माध्यमों से आम जनता को अवगत कराना होगा। बॉर्डर पर समुचित पुलिस बल लगाया जाए। उच्चाधिकारियों का उक्त के दृष्टिगत एक व्हाटसएप ग्रुप बनाया जाए जिसमें बॉर्डर थाना स्तर के अधिकारियों को भी जोडा जाए एवं हर सूचना का आदान-प्रदान किया जाए जिससे आपसी समन्वय बना रहे साथ ही उत्तराखण्ड शासन के अग्रिम निर्णय/आदेश से भी ग्रुप के माध्यम से तत्काल अवगत कराया जाएगा।_
बैठक में 1- स्पेशल कमीशनर ऑप्स दिल्ली डॉ. मुकतेश चन्द, 2-अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उ.प्र. प्रशान्त कुमार, 3-अपर पुलिस कमीशनर अभिसूचना दिल्ली राजीव रजंन, 4-पुलिस महानिरीक्षक अपराध/कानून व्यवस्था राजस्थान यू.एल. चन्नवाल, 5- पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना राजस्थान रूपेन्द्र सिंह, 6- पुलिस महानिरीक्षक अपराध/कानून व्यवस्था हरियाणा पंचकुला संजय कुमार, 7-पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर उ.प्र. उपेन्द्र अग्रवाल, 8-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉ. एस. चिनप्पा, 9-पुलिस अधीक्षक अभिसूचना राजेश द्विवेदी, 10-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव, 11- पुलिस अधीक्षक करनाल गंगा राम पुनिया, 12-पुलिस अधीक्षक पानीपत शशांक कुमार, 13-पुलिस अधीक्षक सोनीपत जशनदीप सिंह, 14-पुलिस उप महानिरीक्षक पंजाब गुरप्रीत सिंह गिल, 15-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्डीगढ कुलदीप चहल, 16-एडीडी आसूचना ब्यूरो देहरादून दीपिका तिवारी द्वारा ऑनलाईन प्रतिभाग किया गया।
जबकि 1- अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन उत्तर प्रदेश राजीव सभरवाल, 2-पुलिस महानिरीक्षक अपराध कानून एवं व्यवस्था वी. मुरूगेशन, 3- पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल, 4-पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना विमला गुन्जयाल, 5- पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र नीरू गर्ग, 6- पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनन्द भरणे, 7- पुलिस उप महानिरीक्षक सुरक्षा करन सिंह नगन्याल, 8- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अबुधेई सेंथिल, 9- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत,  10- एसपी सिटी बिजनौर उ.प्र. प्रवीन सिंह रंजन, 11-पुलिस अधीक्षक यमुनानगर कमलदीप गोयल, 12- पुलिस अधीक्षक सिरमौर खुशाल शर्मा द्वारा बैठक में प्रत्यक्ष रूप से प्रतिभाग किया।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.