रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रुद्रप्रयाग : मदमहेश्वर ट्रेक पर विगत 04 दिन से लापता ट्रैकर को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2023 1:55 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग- मदमहेश्वर ट्रेक पर विगत 04 दिन से लापता ट्रैकर को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू। 28 सितंबर 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, रूद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि मदमहेश्वर ट्रेक पर एक ट्रैकर लापता हो गया है जिसकी खोजबीन हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर ASI हरीश बंगारी के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। विगत 04 दिनों से SDRF व फॉरेस्ट टीम द्वारा मदमहेश्वर ट्रेक पर लगभग 09 किमी पैदल ट्रैक पर गहनता से खोजबीन की जा रही थी। कल रात्रि उक्त ट्रैकर को SDRF, फॉरेस्ट टीम व गोंडार गांव के स्थानीय निवासियों के संयुक्त प्रयासों से ढूंढ लिया गया। 
उक्त ट्रैकर द्वारा बताया गया कि वह अपने 11 सदस्यीय  ग्रुप के साथ मदमहेश्वर ट्रैकिंग हेतु आया था परन्तु वापस आते समय शॉर्टकट रास्ता लेने के कारण नानू नामक स्थान पर नदी किनारे फंस गया व पैर में चोट लगने के कारण वहां से नही निकल पाया। SDRF टीम द्वारा उक्त ट्रैकर को रात्रि में कड़ी मशक्कत करते हुए धीरे-धीरे घटनास्थल से लगभग 04 किमी पैदल मार्ग से होते हुए गोंडार गांव पहुँचाया गया, जहाँ पर उनका प्राथमिक उपचार भी किया गया जिसके बाद से उनकी स्थिति में सकारात्मक सुधार है। रात्रि गोंडार गांव में रुकने के पश्चात आज प्रातः उन्हें रांसी मुख्य मार्ग तक लाया जा रहा है जहाँ उन्हें उनके ट्रैकर ग्रुप के सुपर्द किया जाएगा। 

 ट्रैकर का विवरण

  • राजीव विश्वास जिला हूगली पश्चिम बंगाल।

 SDRF रेस्क्यू टीम का विवरण

  • ASI हरीश बंगारी
  • आरक्षी अनुसूया प्रसाद
  • आरक्षी अरविंद सिंह
  • आरक्षी पवन सिंह
  • उपनल ड्राइवर विपिन रतूडी
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.