गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : गाजण पट्टी क्षेत्र में करीब 300 नाली भू भाग पर पैदा की गई प्रतिबंधित भांग की खेती को किया नष्ट

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2023 1:45 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,  अर्पण यदुवंशी समाज व युवा पीढी में बढ रहे नशे के कुप्रचलन को लेकर बेहद संवेदनशील हैं, अवैध नशे को खात्म करने के लिए मुख्यमंत्री के  द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान-2025 के अंतर्गत उनके द्वारा उत्तरकाशी जनपद में नशे के विरुद्ध जंग “उदयन” छेड़ी हुयी है, जिसमें उत्तरकाशी पुलिस न सिर्फ अवैध नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है, बल्कि इस मुहिम में पुलिस नशे के आदी हुये युवकों को चिन्हित कर उनकी कांउसलिंग करवाकर जीवन की मुख्य धारा में जोडने की कोशिश में जुटी है। मुहिम उदयन के अंतर्गत ही पुलिस नशे की जड़ पर प्रहार करते हुये जनपद के दूर-दराज के गांवों में ग्रामीणों द्वारा उगाई जाने वाली प्रतिबंधित भांग, अफीम व अन्य नशीले पदार्थों की खेती को विनष्ट कर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।
विनष्टीकरण की कार्यवाही के तहत में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन  प्रशान्त कुमार, उप जिलाधिकारी  बृजेश कुमार तिवारी एवं वन क्षेत्राधिकारी  प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बीते शनिवार को उत्तरकाशी के दूरस्थ क्षेत्र गाजणा पट्टी के सिरी व कोनगढ़ में छापेमारी कर बडे स्तर पैदा की गयी प्रतिबन्धित भांग की खेती को नष्ट किया गया।  टीम द्वारा पट्टी गाजणा के सिरी गांव, गांव से ऊपर करीब 3-4 किमी0 पैदल छानियों में व कोनगढ़ में भांग की खेती को नष्ट किया गया।  देर सायं तक चली कार्यवाही में पुलिस-प्रशासन की टीम द्वारा करीब 300 नाली भू-भाग पर पैदा की गयी भांग की खेती को नष्ट किया गया। मौके पर आस-पास के क्षेत्रों में ड्रोन से फोटो/ विडियो ग्राफी भी की गयी, राजस्व की टीम द्वारा जमीन के रिकार्ड व फसल की पैदावार करने वालों की जानकारी की जा रही है, मामले में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
SP अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया गया कि नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा मुहिम उदयन के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर भांग व अन्य नशीले पदार्थों की अवैध खेती पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार विनष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है, अभी तक उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों मे ग्रामीणों द्वारा पैदा की गयी करीब 1300 नाली (26 हेक्टेयर) भू-भाग पर अवैध भांग व अफीम की खेती को नष्ट किया जा चुका है, जिसमें नशीले पदार्थों की अवैध खेती करने वाले 22 भू-स्वामियों के विरुद्ध FIR दर्ज की गयी है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.