रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने टीबी मुक्त और आयुष्मान गांव घोषित करने के दिये टारगेट, पौड़ी जिले में हर दिन बनाए जाय 10 हजार आयुष्मान कार्ड

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने ली आयुष्मान भव: कार्यक्रम व डेंगू की समीक्षा बैठक

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 28, 2023 8:44 अपराह्न
 

पौड़ी जिले में 15 हजार तक कराये दो अक्तूबर तक रक्तदान में रजिस्ट्रेशन

श्रीनगर। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पौड़ी जिले की आयुष्मान भव: एवं डेंगू के संदर्भ में समीक्षा बैठक ली। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सीएमओ पौड़ी, मेडिकल कॉलेज प्रशासन, नगर निकायों को को शत-प्रतिशत आभा और आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये। साथ ही सीएमओ पौड़ी को टीबी मुक्त गांव एवं आयुष्मान गांव घोषित करने का टारगेट दिया। कहा कि 2 दो अक्तूबर को 54 गांव टीबी मुक्त और 325 गांवों को आयुष्मान गांव घोषित किया जाए। इसमें सभी अधिकारियों को सहयोग कर टारगेट पूरा करने के निर्देश दिये गये।
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने डेंगू की संभावनाओं को देखते हुए पूर्व से तैयारियां ना करने पर अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कोटद्वार क्षेत्र से बैठक में एक भी अधिकारी ना पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि डेंगू के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम के साथ ही स्वास्थ्य विभाग लगातार वार्डो एवं गांवों में पहुंचकर फॉगिंग के साथ ही लार्वा नष्ट करने का कार्य करे तथा डेंगू से बचने के लिए लोगों को जागरूक करे। साथ ही कोटद्वार और श्रीनगर को डेंगू को लेकर किये जाने वाले कार्यो के संदर्भ में पांच दिन का प्लान देने के निर्देश दिये।
उन्होंने डेंगू के संदर्भ में आधी-अधूरी जानकारी लाये जाने पर उन्होंने डीएम से अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिये। आयुष्मान भव: की समीक्षा बैठक में उन्होंने जिले में आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, टीबी मुक्त गांव, ब्लड़ डोनेशन के संदर्भ में जानकारी ली। जिसमें उन्होंने आयुष्मान और आभा कार्ड बनाने में कमी पाये जाने अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गांवों में आभा, आयुष्मान कार्ड के साथ तमाम व्यक्तियों की स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग एवं टीबी मुक्त पर कार्य करने को कहा। कहा कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षक, प्रधान के साथ बैठक लेकर उक्त कार्यो में तेजी लाये। क्षेत्र में अंगदान, देहदान के लिए भी शपथ लेने के साथ ही उक्त कार्य में आगे आने वाले लोगों के फार्म भराये जाए।
उन्होंने ब्लड़ डोनेशन में रजिस्ट्रेशन में तेजी ना लाने पर दो अक्तूबर तक 15 हजार पंजीकरण करने के निर्देश सीएमओ पौड़ी को दिये। जबकि प्रतिदिन पूरे जिले में 10 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जाए। अस्पतालों में आने वाले हरके व्यक्ति का आयुष्मान व आभा कार्ड अस्पताल में ही बनाए। बैठक में एडीएम ईला गिरी, एसडीएम नुपूर वर्मा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत, सीएमओ डॉ. प्रवीन कुमार, एमएस बेस अस्पताल डॉ. रविन्द्र बिष्ट, डॉ. केएस बुटोला सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। 

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.