posted on : जुलाई 11, 2023 5:20 अपराह्न
कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के गौरव सैनिकों, वीर नारियों और कार्यकारणी के समस्त गौरव सदस्यों की बैठक आगामी 16 जुलाई को शाम पांच बजे मंगलम फर्नीचर प्वाइंट नजदीक घमंडपुर में की जाएगी । बैठक में 23 जुलाई को फैडरेशन ऑफ बैटर्न एसोसिएशन के आव्हान पर दिल्ली में देशव्यापी महारैली का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें सभी प्रदेशों से माननीय गौरव सैनिक एकजुट हो रहे हैं। पेंशन बिसंगतियों में सुधार हेतु जंतर मंतर में धरने को छ: महीने होने जा रहे हैं पर सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। अगर सरकार की ओर से २३ जुलाई तक सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आती हैं तो महारैली संसद घेराव के लिए मजबूर होगी। संसद का घेराव संवैधानिक तरीके व अनुशासित तरीके से होगा। गौरव सैनिक जेल भरे आन्दोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।




