सोमवार, जून 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बेटे-बहू से दुखी बुजुर्ग ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति सरकार को दान कर दी, वृद्धाश्रम में रह रहे नाथू सिंह नहीं चाहते कि अंतिम संस्कार में भी शामिल हो परिवार

बोलें-मेरी मौत के बाद सरकार जमीन पर एक स्कूल या अस्पताल खोले

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2023 6:44 अपराह्न

 

मुजफ्फरनगर : बुजुर्गों पर अपने ही परिवार में दुर्व्यवहार के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आया है, जहां 80 साल के बुजुर्ग ने बेटे और बहू से परेशान होकर अपनी संपत्ति राज्यपाल को दान कर दी। 80 साल के नाथू सिंह पेशे से किसान हैं लेकिन अपने बेटे और बहू की हरकतों से बेहद दुखी हैं। नाथू सिंह का कहना है कि बेटा और बहू उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं, जिससे खफा होकर उन्होंने अपनी करीब 1.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति राज्य के राज्यपाल को दान कर दी है। नाथू सिंह इस कदर अपने बेटे से नाराज हैं कि वह नहीं चाहते कि बेटा और बहू उनकी संपत्ति के वारिस हों। बिरल गांव के रहने वाले नाथू सिंह फिलहाल एक वृद्धाश्रम में रह रहे हैं हैं। एक बेटे के अलावा उनकी तीन बेटियां भी हैं। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके बच्चों में से कोई भी उनकी संपत्ति का वारिस हो। नाथू सिंह कहते हैं कि शनिवार को मैंने संपत्ति को यूपी के राज्यपाल को सौंपने के लिए एक हलफनामा दायर किया था जिसमें अनुरोध किया गया था कि मेरी मौत के बाद सरकार जमीन पर एक स्कूल या अस्पताल खोले।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाथू सिंह ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर मुझे अपने बेटे और बहू के साथ रहना चाहिए था, लेकिन उन्होंने मेरे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। इसी कारण मैंने संपत्ति को राज्यपाल को ट्रांसफर करने का मन बना लिया। ताकि इसका सही इस्तेमाल किया जा सके। वृद्धाश्रम की प्रभारी रेखा सिंह ने बताया कि नाथू सिंह अड़े हुए थे और उन्होंने अपनी संपत्ति देने के लिए शनिवार को एक हलफनामा दायर किया। वे नहीं चाहते हैं कि परिवार के सदस्य उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हों। इस बीच, बुढाना तहसील के सब रजिस्ट्रार पंकज जैन ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति का अनुरोध दर्ज किया गया है। उन्होंने हलफनामे में अपनी करीब 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया है जिसमें आवासीय घर, अपनी 10 बीघा खेती की जमीन और अचल संपत्ति शामिल है। यह उनके निधन के बाद लागू होगा।

बेटे-बहू से छीना अंतिम संस्कार का भी हक

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को संपत्ति दाने करने के संबंध में बुजुर्ग ने हलफनामा भी दायर किया है। इसी के साथ बुजुर्ग ने गुजारिश की है कि उसके निधन के बाद इस संपत्ति का इस्तेमाल लोक कल्याण के लिए किया जाए। किसान का कहना है कि उसकी संपत्ति से सरकार बच्चे बच्चों के पढ़ने के लिए स्कूल और मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल बनवाए। बच्चों से नाराज किसान ने कहा कि संपत्ति हमारी है और हमें ही उसकी बिक्री-खरीद को लेकर अधिकार है। हमने मर्जी से तय किया है कि हम इस संपत्ति को राज्यपाल को दान करेंगे। बुजुर्ग ने यहां तक कहा कि उसके बेटे और बहू उसके अंतिम संस्कार में भी न आए। वहीं जिस वृद्धाश्रम में बुजुर्ग रह रहा है उसकी प्रभारी रेखा सिंह ने बताया कि बुजुर्ग ने अपनी मर्जी से संपत्ति दान की बात कही थी। उन पर किसी तरह का कोई भी दबाव नहीं बनाया गया है। जिस संपत्ति का जिक्र बुजुर्ग के द्वारा किया गया उसमें घर, 10 बीघा जमीन का जिक्र है। 1.5 करोड़ की संपत्ति का जिक्र बुजुर्ग के द्वारा किया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.