शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 16, 2023 4:45 अपराह्न
 
पौड़ी । जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की मासिक स्टॉफ बैठक में राजस्व वसूली, सीएम पोर्टल पर लम्बित शिकायतों, नजूल भूमि के प्रकरणों, तहसील स्तर पर लम्बित राजस्व वादों के निस्तारण, गौरा शक्ति पोर्टल पर महिलाओं के पंजीकरण आदि में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होने उप-जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व विभाग के रुटीन कार्यो से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों के लिए अतिरिक्त समय देकर निस्ताकरण करना सुनिश्चत करें। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली को लेकर अमीनो को मिशन मोड़ पर कार्य करने के निर्देश दिये हैं। राजस्व वादों के निस्तारण में तहसील कोटद्वार के अच्छे प्रदर्शन की जिलाधिकारी ने सराहना की।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के समस्त नगर क्षेत्रांतर्गत गैस गोदाम से घरेलू गैस डिलीवरी पॉइन्ट की सड़क मार्ग की दूरियों की जॉच करवाना सुनिश्चित करें ताकि उपभोक्ताओं से डिलीवरी के तौर पर दूरी के अनुसार ली जा रही अतिरिक्त धनराशि की ठीक-ठीक स्थिति स्पष्ट हो सके। जिलाधिकारी ने उप-जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद क्षेत्रातर्गत लैन्सडॉन, पौखाल व काण्डी में पूर्ति विभाग के खाद्यान गोदाम हेतु भूमि चयन व स्थानान्तरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। नगर पंचायत दुगड्डा के अन्तर्गत एसटीपी के लिए भूमि का प्रकरण एक वर्ष से लम्बित होने पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित राजस्व विभाग के अधिकारी को कडी फटकार लगाई। नजूल भूमि की फाईलों के प्रेषण में लेटलतीफी पर जिलाधिकारी ने नगर निगम सहित नगर पालिकाओं/पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भी कढी फटकार लगायी। कहा कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली को नहीं सुधारने पर सम्बन्धित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी इला गिरी, उप-जिलाधिकारी आकाश जोशी, प्रमोद कुमार, सीओ पुलिस प्रेमलाल टम्टा, डीएसओ कुशाल सिंह कोली, जिला आबकारी अधिकारी केके सिंह सहित अन्य राजस्व कर्मी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 2018 बैच के IPS अधिकारी अजय गणपति ने संभाली SDRF की कमान, आपदा में त्वरित कार्रवाई, रेस्क्यू टीम की सुरक्षा और बल की दक्षता बढ़ाना सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • तीन माह बाद भी लापता प्रमोद का सुराग नहीं, पैनखंडा के लोगों ने निकाली चेतावनी रैली
  • भावुक माहौल में चमोली पुलिस ने एसपी सुरजीत सिंह पंवार को दी विदाई
  • कई साल पहाड़ में खपाए, अब दूसरे राज्यों में भेजने की तैयारी, कर्मचारियों में आक्रोश
  • सरकारी इंतजार में थके ग्रामीणों ने खुद संभाली सड़क निर्माण की कमान
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरने को यूकेडी का समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
  • धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकत्रियों को सौगात
  • चुनाव से पहले मतदाताओं को ईवीएम का पाठ पढ़ाएगा निर्वाचन विभाग
  • चमोली में पीसीएस परीक्षा के लिए पांच केंद्र तय, 1129 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने की तैयारी, 2051 तक परिसीमन फॉर्मूला फ्रीज रखने का प्रस्ताव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.