सोमवार, नवम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसजीआरआर विश्वविद्यालय व उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड मिलकर तैयार करेगा जैविक खेती उत्पादन का आधुनिक माॅडल

 राज्य सरकार के जैविक खेती के विशेषज्ञों ने श्री महाराज जी से की मुलाकात, सरकार की ओर से जैविक उत्पाद व विवरणिका भेंट की

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 8, 2023 6:28 अपराह्न
 

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उत्पादों की सराहना की, कहा उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड जैविक उत्पादों पर कर रहा प्रशंसनीय कार्य 

देहरादून। उत्तराखण्ड के किसानों को जैविक खेती की आधुनिक उपयोगिता समझाने हेतु एसजीआरआर विश्वविद्यालय का कृषि संकाय विशेष पहल करने जा रहा है। उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड व एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। उत्तराखण्ड के अलग अलग क्षेत्रों के वातावरण और भौगोलिक परिस्थितियों का मूल्यांकन कर कृषि विशेषज्ञ किसानों के लिए जैविक खेती के आधुनिक माॅडल की आधारशिला रखेंगे। यह बात उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने श्री दरबार साहिब में कही। 
बुधवार को उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट की। काबिलेगौर है कि सोमवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से रविवार को भेंट की थी। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ साथ राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने पर भी चर्चा हुई थी। इसी क्रम में उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड के अध्यक्ष व तकनीकी विशेषज्ञ अमित श्रीवास्तव का बुधवार को श्री दरबार साहिब में आगमन हुआ। उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को राज्य सरकार की ओर से जैविक खेती पर किए जा रहे कार्यों की विवरणिका, जैविक उत्पाद जैसे शहद, बासमती चावल, राजमा, शक्कर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर आदि जैविक उत्पाद भेंट किए। श्री महाराज जी ने जैविक उत्पादों की सराहना की और कहा कि  राज्य सरकार उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड जैविक उत्पादों पर प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने इस कार्य से जुड़ी पूरी टीम को बधाई दी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से जैविक खेती के उत्पादन के विभिन्न विषयों पर शोध एवम् अनुसंधान किये जा रहे हैं। बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से श्री दरबार साहिब व एसजीआरआर विश्वविद्यालय द्वारा जैविक खेती पर किए जा रहे कार्यों में हर प्रकार का तकनकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। राज्य में जैविक खेती के उत्पादन एवम् निर्यात की अपार सम्भावनाएं हैं। इस विषय पर वर्तमान में कई प्रोजेक्ट प्रगतिशील हैं। किसानों के लिए जैविक खेती पर ट्रेनिंग सैशन आयोजित कर जैविक खेती की उपयोगिता व आधुनिक पक्ष को समझाया जाएगा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के साथ मिलकर जैविक खेती के उत्पादन एवम् निर्यात पर आधुनिक माॅडल तैयार किए जाएंगे, इसका सीधा लाभ राज्य के किसानों को मिलेगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अब ऑनलाइन टोकन से मिलेगी खाद, FFS ऐप से होगा पंजीकरण – डॉ. विकेश कुमार सिंह यादव
  • हिमालयी शहरों में जल सुरक्षा और सतत शहरी विकास पर देहरादून में दो दिवसीय ‘पर्वत मंथन क्षेत्रीय सम्मेलन-2026, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया सम्मेलन का शुभारंभ
  • नैनीताल में उर्वरक बिक्री की नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी, कृषि व सहकारिता कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
  • लोकथात महोत्सव में आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊंनी गीत गाकर बांधा समां, दर्शक भी झूमे
  • जलागम परियोजना से 7 हजार परिवारों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा – मंत्री राम सिंह कैड़ा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, मां गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा एवं जलीय जैव विविधता के संरक्षण का दिया संदेश
  • गोवा के IFFI में छाया उत्तराखंड, फिल्म निर्माण के उभरते केंद्र के रूप में बनी पहचान
  • सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, शादी-विवाह के सीजन में खरीदारों को मिल सकती है राहत
  • देवभूमि पिचैथॉन-2026 में 18 उद्यमियों ने निवेशकों के सामने रखे बिजनेस आइडिया, जीवन ऑर्गेनिक्स ने मारी बाजी
  • पौड़ी गढ़वाल : देवलेश्वर महादेव के जयकारों से गूंजा गगवाड़स्यूं, कमलव्यूह के मंचन ने खींचा दर्शकों का ध्यान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.