कोटद्वार । कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है शासन व प्रशासन इसमें शक्ति भी दिखा रहे है किंतु इसके बावजूद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है जिसमें कहीं ना कहीं स्थानीय निवासियों की लापरवाही उजागर हो रही है स्थानीय निवासी विवाह समारोह में बिना मास्क व झुंड के साथ देखे जा रहे हैं इसी का नतीजा है कि कोटद्वार में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है । बीते 24 घंटे में कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में 104 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं । जिसमें 6 लोग बीईएल कॉलोनी, दो पुलिस कर्मी, दो फायर कर्मी, भी शामिल है।
वहीं जिला अस्पताल में 21 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटों में पौड़ी जनपद में 395 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है। जिसमें 153 अन्य जिलों व राज्यों के लोग भी शामिल है। बाहरी राज्यों के लोगों का अधिक मात्रा में कोरोना संक्रमित होना कहीं ना कहीं खतरे को बढ़ावा देना है इसलिए उत्तराखंड सरकार द्वारा पहले ही बता दिया गया है कि बिना नेगेटिव रिपोर्ट के किसी भी व्यक्ति को उत्तराखंड में प्रवेश न करने दिया जाए । मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि दुगड्डा में 106, पौड़ी में 47, कोट में 2, खिर्सू में 49, कल्जीखाल, रिखणीखाल, पोखड़ा, नैनीडांडा, जयहरीखाल में एक-एक, द्वारीखाल ब्लॉक में 5 और अन्य जिलों व राज्यों के 153 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।





Discussion about this post