बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टीबी उन्मूलन में मदद करें सक्षम लोग – स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत

देशभर में उत्तराखंड बना सर्वाधिक नि-क्षय मित्र बनाने वाला राज्य, प्रदेश के तीन जिलों में शत-प्रतिशत नि-क्षय मित्र लिंकेज

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 3, 2022 6:38 अपराह्न
देहरादून : सूबे में टीबी रोग उन्मूलन में समाज के सक्षम लोग, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, राजनीतिक, काॅर्पोरेट संस्थान, गैर सरकारी संस्थान अपनी भागीदारी निभा सकते हैं, इसके लिये सभी को ‘नि-क्षय मित्र’ बनने का मौका दिया जा रहा है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने समाज के सक्षम वर्ग से अपील की है कि वह नि-क्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों की सहायता के लिये आगे आयें और प्रदेश को टीबी मुक्त करने में सहयोग करें। टीबी मरीजों की औसत संख्या के आधार पर उत्तराखंड देशभर में सर्वाधिक नि-क्षय मित्र पंजीकरण करने वाला राज्य बन चुका है, इसके लिये केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. मनसुख मंडाविया ने खुशी व्यक्त की और इस उपलब्धि के लिये प्रदेश की जनता को बधाई दी।
टीबी मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिये प्रदेश भर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान जोर-शोर से चल रहा है। इस महत्वकांक्षी अभियान को सफल बनाने बनाने के लिये समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर नि-क्षय मित्र बनने की अपील की गई है, ताकि टीबी मरीजों के उपचार परिणामों में सुधार लाया जा सके। नि-क्षय मित्र के तौर पर आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने के लिये निर्वाचित प्रतिनिधि, राजनीतिक दल, गैर सरकार संगठन, काॅर्पोरेट्स संस्थान और इच्छुक नागरिक भी प्रतिभाग कर सकता है। इसके अलावा सहकारी समितियां, पंचायती राज विभाग सहित अन्य सरकारी विभाग भी नि-क्षय मित्र की भूमिका निभाकर टीबी मुक्त उत्तराखंड में भागीदार बन सकते हैं। नि-क्षय मित्र के रूप में प्रत्येक व्यक्ति एक या एक से अधिक टीबी रोगियों को कम से कम एक वर्ष तक गोद लेगा और उपचार में सहयोग करेगा साथ ही भारत सरकार द्वारा सुझावित फूड बास्केट प्रत्येक माह रोगी को उपलब्ध करायेगा, जिसकी अनुमानित लागत रू0 एक हजार है।
टीबी रोग उन्मूलन को लेकर राज्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर नि-क्षय मित्रों का पंजीकरण किया जा रहा है। टीबी मरीजों की औसत संख्या के आधार पर उत्तराखंड सर्वाधिक नि-क्षय मित्र पंजीकरण करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है। इस उपलब्धि पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने डाॅ. मनसुख मंडाविया ने खुशी व्यक्त करते हुये प्रदेश की जनता को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड सबसे पहले टीबी उन्मूलन में कामयाबी हासिल करेगा। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अभी तक राज्य में 5852 नि-क्षय मित्र बनाये गये हैं, जिसमें से 91 फीसदी नि-क्षय मित्रों का टीबी मरीजों के साथ लिंकेज कर दिया गया है। प्रदेश के तीन जनपद टिहरी गढ़वाल, चमोली और चम्पावत में शत-प्रतिशत नि-क्षय मित्रों का लिंकेज किया जा चुका है, जबकि पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में 95 फीसदी से अधिक नि-क्षय मित्रों का लिंकेज किया जा चुका है।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री उत्तराखंड डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति टीबी रोगियों की सहायता के लिये नि-क्षय मित्र बनने का संकल्प लें और इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सच्ची मित्रता निभायें। इस अभियान में सभी सरकारी विभागों, निर्वाचित प्रतिनिधियों राजनीतिक दलों गैर सरकारी संगठनों और काॅर्पोरेट्स संस्थानों का सहयोग अपेक्षित है। आइये नि-क्षय मित्र बनकर टीबी मुक्त उत्तराखंड का सपना साकार करें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सेवा, सुशासन और समर्पण का संकल्प : विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू हुए नागरिक, सेवा सप्ताह के तीसरे दिन एमडीडीए में लगी विकास परियोजनाओं की प्रदर्शनी, आधारभूत संरचना के विस्तार पर रहा फोकस
  • बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.