posted on : नवम्बर 2, 2022 11:44 पूर्वाह्न
टिहरी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा दिनांक 06 नवम्बर, 2022 को राजकीय इण्टर कालेज नागदेव पथलडा, विकास खण्ड चम्बा, तहसील टिहरी में ‘वृहद विधिक सेवा शिविर‘ आयोजित किया जायेगा। सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल ममता पन्त ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में दिनांक 06 नवम्बर, 2022 को राजकीय इण्टर कालेज नागदेव पथलढा, ब्लॉक चम्बा, तहसील टिहरी, जनपद टिहरी गढ़वाल में पूर्वान्ह 11 बजे से ‘वृहद विधिक सेवा शिविर‘ आयोजित किया जायेगा। शिविर में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी तथा जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त न्यायिक अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगें। शिविर में विभिन्न कानूनों की जानकारी दी जायेगी, जनता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाईयाँ भी उपलब्ध करायी जायेंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारियाँ जनता को दी जायेगी व जनता की अनेक समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जायेगा।


