सोमवार, फ़रवरी 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : नंदा देवी वीरता सम्मान से सम्मानित हुयी ग्राम प्रधान धारकोट निवेदिता पंवार सहित 15 महिलाएं

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 2, 2022 11:35 पूर्वाह्न
देहरादून : श्री नंदा देवी राज जात पूर्व पीठिका समिति ने प्रदेश की 15 महिलाओं को इस वर्ष के नंदा देवी वीरता सम्मान से नवाजा गया है। श्री नंदा देवी राज जात पूर्व पीठिका समिति की ओर से स्व. राजरानी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने दिए। मंगलवार को विधानसभा स्थित प्रकाश पंत भवन में नंदा देवी वीरता सम्मान समारोह की शुरुआत केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया और दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने की।
कार्यक्रम में शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की माता सरिता ढौंडियाल, शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट की माता रेखा बिष्ट के अलावा एफआरआई की नौकरी छोड़कर वायु सेना में जाने वाले पौड़ी के अस्वालस्यूं क्षेत्र महड़ गांव की फ्लाइंग ऑफिसर निधि बिष्ट, पहाड़ में स्वयंसेवी सहायता समूह चलाने वाली रुद्रप्रयाग की अनीता देवी, पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के दरकोट गांव की ग्रामीण विकास के लिए काम करने वाली गीता देवी पांगती, उत्तरकाशी के नौगांव के कोटियाल गांव में स्थानीय युवाओं के स्वरोजगार पर काम कर रही अक्षिता डोभाल, दुर्गम क्षेत्र में काम करने वाली पिथौरागढ़ के पट्टीवल्ला जौहार की 80 वर्षीय सीता देवी बुर्फाल, साहित्य के क्षेत्र में बीना बेंजवाल, चंबा के पट्टी उदयकोट के गांव धारकोट की प्रधान निवेदिता पंवार, एडवेंचर के लिए धारचूला के गांव जयकोट की कलावती बडाल, ग्रामीण विकास का उदाहरण पेश करने वाली बागेश्वर के गांव अनरशाह की आशा देवी, बागेश्वर के देवलधार में गंगानाथ स्वयं सहायता समूह चलाने वाली व फसल पद्धति पर काम करने वाली अनीता टम्टा, ग्रामीण विकास के लिए काम करने वाली कपकोट के सूपी गांव की तारा टाकुली, चंपावत के गांव सूखीढांग की तारा जोशी और ममता रावत को नंदा देवी वीरता पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अध्यक्षीय अभिवादन के तहत बालिका संरक्षण के लिए काम करने वाली देहरादून की अंजली नौरियाल को विशेष पुरस्कार दिया गया।
ग्राम प्रधान धारकोट निवेदिता पंवार ने कहा कि सर्वप्रथम माँ नंदा देवी के आशीर्वाद से आज मिले सम्मान को मैं अपने माता-पिता, मेरे सास-ससुर, मेरे पति नितेश, मेरे बच्चे, मेरे समस्त सम्मानित ग्रामसभा धारकोट के वरिष्ठ जन, पूर्व प्रधान गण, मेरी मातृशक्ति, मेरी कार्यकारिणी से मेरी उपप्रधान कुसुम देवी, सुषमा देवी, विमला देवी, मंजू देवी, रजनी देवी और ग्राम सभा के प्रत्येक सम्मानित ग्रामवासीगण, मेरे साथ इस कार्यक्रम की और मेरे सम्मान की शोभा बढ़ाने वाले मेरे जेठ भगवंत सिंह रावत, मेरे बेटे-बहु शैलेंद्र पवार  और चारुलता पवार जिन्होंने  इस कार्यक्रम में मेरे साथ रहकर मेरा सम्मान बढ़ाया, मेरे समस्त सहयोगी जिन्होंने मेरे अच्छे बुरे वक्त में मुझे सहयोग किया,मेरा साथ दिया मैं आप सभी को आज का सम्मान, पुरुस्कार पूर्ण रूप से समर्पित करती हूँ। यह सम्मान आप सभी का है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
  • 2027 में ही आयोजित हो श्री नंदादेवी राजजात यात्रा, नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ और पडाव भी यात्रा मानचित्र में हों शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.