बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नवम्बर में होगा सचिवालय बैडमिंटन क्लब की अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता का आयोजन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 2, 2022 11:22 पूर्वाह्न
देहरादून : मंगलवार को सचिवालय परिसर स्थित एफ0आर0डी०सी० भवन में बैडमिंटन क्लब की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गयी। बैठक में क्लब द्वारा आगामी गतिविधियों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता दिनांक 26, 27 एवं 28 नवम्बर, 2022 को आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में राज्य में स्थित केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभागों एवं निगम/स्वायत्तशासी संस्थाओं में कार्यरत कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है। प्रतियोगिता में टीम ईवेंट, युगल एवं एकल वर्ग के मुकाबले खेले जायेंगे तथा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कुल 32 प्रतिभागी टीम का चयन इस प्रतियोगिता हेतु किया जाना है। प्रतियोगिता में विजेता/उप विजेता टीम को नकद ईनामी राशि एवं ट्राफी प्रदान की जायेगी। प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर आयोजित की जायेगी, जिसका लाईव प्रसारण पर यू-ट्यूब पर किया जायेगा।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को मोमेण्टो एवं उपहार भी प्रदान किये जायेंगे। क्लब द्वारा इस वर्ष ईनामी राशि को बढ़ाये जाने का निर्णय भी लिया गया है। ईनामी राशि के तहत विजेता टीम इवेंट को 25,000/- (रू० पच्चीस हजार) की धनराशि दी जायेगी। इसी तहत उप विजेता-टीम इवेंट को 20,000/- (रू० बीस हजार), उप विजेता (द्वितीय)- टीम इवेंट को 15,000/- (रू० पन्द्रह हजार), विजेता- ओपन सिंगल को 3,000/- (रू० तीन हजार), उप विजेता-ओपन सिंगल को 2,000/- (रू० दो हजार), विजेता-ओपन डबल 4,000/- (रू० चार हजार) तथा उप विजेता- ओपन डबल को 3,000/- (रू० तीन हजार) की धनराशि दी जायेगी।
ज्ञातव्य है कि सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली यह एक प्रतिष्ठित बैडमिण्टन प्रतियोगिता है, जो राजकीय सेवा में कार्यरत कार्मिकों हेतु आयोजित की जाती है।बैठक का संचालन क्लब के महासचिव प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष पन्ना लाल शुक्ल, उपाध्यक्ष महावीर सिंह चौहान, संयुक्त सचिव जेपी मैखुरी एवं संजय जोशी, अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता के संयोजक एसएस सजवाण, प्रयास पत्रिका के प्रधान संपादक  भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा, कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर सिंह नेगी, संदीप कुमार, राजीव नयन पाण्डेय, डॉ. आशीष कुमार मिश्र उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.