posted on : अक्टूबर 31, 2022 12:53 अपराह्न
टिहरी : सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस पर आज ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ जनपद में हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद मुख्यालय में प्रातः ‘रन फॉर यूनिटी‘ दौड़ का आयोजन किया गया तथा जनपद के समस्त राजकीय कार्यालयों/उपक्रमों एवं अन्य संस्थाओं में कार्यरत कार्मिकों द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गयी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा कलेक्ट्रेट के प्रांगण में अधिकारियों/ कर्मचारियों को राष्ट्र की स्वतन्त्रता एवं एकता को संरक्षित एवं सुदृढ करने की शपथ दिलाई गयी। वहीं टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा प्रातः ‘रन फॉर यूनिटी‘ दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी‘ दौड़ का आयोजन डाइजर से गणेश चौक तक किया गया, जिसमें सभी वर्गों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।


