बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : विजिलेंस ने रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो को किया रंगे हाथ गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 31, 2022 12:22 पूर्वाह्न

हरिद्वार : विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो को रंगे हाथों धर दबोचा। छापेमारी की कार्रवाई से पूरे तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। उसके साथ दो अन्य तहसील कर्मियों से भी बंद कमरे में पूछताछ की गई। विजिलेंस टीम आरोपित रजिस्टार कानूनगो को अपने साथ देहरादून ले गयी। वहीं, विजिलेंस की एक टीम को रुड़की स्थित आरोपी के घर पर भी छानबीन के लिए भेजा गया है। मामले के अनुसार, हरिद्वार निवासी संजय सिंह ने विजिलेंस मुख्यालय में 18 अक्टूबर को खुद पहुंचकर रिश्वत मांगने की लिखित शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि, उसने अपनी पत्नी के नाम एक भूखंड खरीदा है, जिसकी दाखिल खारिज कराने के लिए उसने तहसील में आवेदन किया था। आरोप था कि रजिस्ट्रार कानूनगो दाखिल खारिज करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। रिश्वत ना देने के कारण वह काम भी नहीं कर रहा है।

एसपी विजिलेंस रेणू लोहानी ने इस संबंध में जांच कराई तब आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच के बाद सीओ सुरेंद्र सिंह सामंत की देखरेख में एक टीम गठित की गई। शिकायत के आधार पर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे विजिलेंस इंस्पेक्टर विभा वर्मा टीम के साथ तहसील पहुंची और वहां रुपये लेकर शिकायतकर्त्ता को रजिस्ट्रार कानूनगो के पास भेजा। पीड़ित ने काम कराने की एवज में उन्हें जैसे ही 2800 रुपये सौंपे, विजिलेंस टीम ने निरीक्षक विभा वर्मा की अगुवाई में आरोपित रजिस्टार कानूनगो को धर दबोचा।

बताया जा रहा है कि, वहां पर रजिस्ट्रार कानूनगो के अलावा दो और तहसील कर्मी मौजूद थे। उसके साथ दो अन्य तहसील कर्मियों से भी बंद कमरे में पूछताछ की। टीम आरोपित रजिस्टार कानूनगो को अपने साथ देहरादून ले गयी। तहसीलदार दयाराम ने बताया कि, वह लालढांग क्षेत्र के दौरे पर थे। उन्हें सूचना मिली है कि किसी तहसील कर्मी को विजिलेंस विभाग की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। तहसील पहुंचकर ही वे इस संबंध में ज्यादा कुछ जानकारी दे पाएंगे।

इधर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि, आरोपित रजिस्टार कानूनगो को विभागीय कार्रवाई के तहत निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। तहसील में पूरी पारदर्शिता और शुचिता से कार्य हो इसके लिए सभी को आगाह किया गया है। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने टीम को पांच हजार का ईनाम दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.