बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : एसएसपी श्वेता चौबे ने किया कार्यभार ग्रहण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 29, 2022 6:22 अपराह्न
पौड़ी : जनपद मे नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल द्वारा पुलिस कार्यालय में गार्द द्वारा सलामी ली गयी, तत्तपश्चात कार्यभार ग्रहण करते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक संचार, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार, पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, पुलिस व समस्त थाना प्रभारी/ शाखा प्रभारी पुलिस कार्यालय के साथ गोष्ठी की गयी। जिसमें सर्वप्रथम जनपद की भौगोलिक स्थिति एवं जनपद के पुलिस क्षेत्र और राजस्व क्षेत्र के सम्बन्ध में चर्चा की गयी।
एसएसपी श्वेता चौबे ने समस्त थाना प्रभारियों को यह निर्देशित किया कि थाने पर आये फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर कार्यवाही की जाय। जिससे आमजन का पुलिस के प्रति अच्छा व्यवहार बना रहे। पुलिस के तीन मूलभूत कार्य-अपराध की रोकथाम /अनावरण, यातायात व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बतायी गयी। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर यातायात पूर्ण रूप से सुचारू रखेंगे। सर्वसम्बन्धित अधिकारियों को अपने अधीनस्थों को साथ लेकर टीम भावना से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर की शिकायतों का निस्तारण करने व साइबर टोल फ्री नम्बर-1930 पर कॉल करने हेतु आमजन को जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।
एसएसपी श्वेता चौबे ने अपराधों की रोकथाम/ निवारण के बारे में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने थाना क्षेत्र में सभी कर्मचारियों की प्रतिदिन कार्य प्रगति समीक्षा करेंगे, जिससे पुलिस को अपने कर्तव्यों के प्रति अधिक जबाबदेह बनाया जा सके व फ्लोटिंग पोपुलेशन अर्थात अल्पावधि के लिए क्षेत्र में आए कार्य करने वाले श्रमिकों/मजदूरो/फड़-फेरी वालों का ततकाल सत्यापन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। वर्तमान में समाज में बढते नशे के प्रचलन को रोकने के दृष्टिगत एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम के तहत नशा तस्करो पर अधिक से अधिक वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। एनडीपीएस के प्रति अधिक जागरूक रहने तथा ड्रग्स का नियमित सेवन करने वालो को चिन्हित कर सूचीबद्ध कर उनके शिक्षण संस्थानों /अभिभावको से मुलाकात कर प्रारम्भ में सुधारात्मक कार्यवाही करने तत्पश्चात कठोर वैधानिक कार्यवाही करने बाबत निर्देशित किया गया।
एसएसपी श्वेता चौबे ने महिला सम्बन्धी अपराधों पर थानों में गठित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से  त्वरित गति से कार्यवाही करने एवं महिला सम्बन्धी अपराधों के सम्बन्ध थानाक्षेत्रों के स्कूल कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों आदि पर आमजन को जागरुक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक सिटी देहरादून, पुलिस अधीक्षक CBCID देहरादून, पुलिस अधीक्षक देहात देहरादून, पुलिस मुख्यालय व जनपद चमोली में पुलिस अधीक्षक के पद पर रहते हुये महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.