बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : डीएम अभिषेक रुहेला ने ली कृषि, उद्यान, रेशम और मत्स्य विभाग के कार्यक्रम एवं योजनाओं के लिए प्रगति बैठक, कहा कृषि आजीविका की रीढ़

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 20, 2022 6:14 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने गुरुवार को कृषि, उद्यान, रेशम और मत्स्य विभाग के कार्यक्रम एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि आजीविका की रीढ़ है इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर किसानों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कृषि एवं बागवानी के  अलावा स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने नकदी फसलों, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, हर्बल प्लांट और सेरी कल्चर को भी बढ़ावा देने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में लेवेंडर हर्बल प्लांट के जरिये किसानों की आर्थिकी मजबूत की जा सकती है, इस हेतु बेहतर कार्य योजना तैयार की जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि बागवानी व पशुपालन के अलावा लेवेंडर हर्बल प्लांट के माध्यम से किसानों को रोजगार से जोड़ा जाए। ताकि किसानों की आजीविका का संवर्धन हो सकें। जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में लेवेंडर हर्बल प्लांट को लेकर ठोस कार्ययोजना तैयार की जाय। जंगली जानवरों से किसानों की फसल की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ का कार्य क्लस्टर के आधार पर किया जाय, इस हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने किसानों को खेती के उपयोग में लाए जाने वाले कृषि यंत्र आदि उपलब्ध कराते समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जरूर आमंत्रित करने के निर्देश मुख्य कृषि अधिकारी को दिए। जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उनकी सफलता की फ़ोटो एवं बीडीओ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने राजकीय उद्यानों को मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रेशम और मत्स्य विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की। बैठक में मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. रजनीश सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.