बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 19, 2022 3:34 अपराह्न
हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने भी प्रतिभाग किया।  बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रश्मि पन्त ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में सर्वप्रथम जनपद के विभिन्न मार्गों पर दिन-पर-दिन बढ़ रहे ई-रिक्शा की संख्या के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हुआ। इस पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ई-रिक्शा के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों की एक संयुक्त कमेटी गठित की जाये, जो ई-रिक्शा के सम्बन्ध में विभिन्न पहलुओं पर विचार कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से बैठक में पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग के अवैध कट बन्द कराने के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के सम्बन्ध में जानकारी ली तो पुलिस, परिवहन तथा एनएचआई के अधिकारियों ने बताया कि जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों का सर्वे कर ऋषिकुल सहित पांच कट बन्द कर दिये गये हैं।  बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार खगेन्द्र से आकस्मिकता के समय अस्पतालों में अवस्थापना सम्बन्धी क्या-क्या व्यवस्था रहती है, के सम्बन्ध में जानकारी ली तो मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद में उपलब्ध कुल एम्बुलेंस, 108 एम्बुलेंस का रिस्पांश टाइम तथा अस्पतालों में कुल उपलब्ध बैड के सम्बन्ध में जानकारी दी। बैठक में राज्य एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर निकटवर्ती चिकित्सालय, पुलिस थाने एवं परिवहन विभाग के सम्पर्क नम्बर सम्बन्धी बोर्ड लगाने के सम्बन्ध में चर्चा हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्पर्क नम्बर सम्बन्धी बोर्ड आगामी 15 नवम्बर तक लगाने के निर्देश दिये। बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिन स्थानों पर हिट एण्ड रन की घटनायें हो रही हैं, वहां पर विद्युतीकरण का कार्य कराया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर कैमरा लगाना भी सुनिश्चित करें।
डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने बैठक में पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे बसों व भारी वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई में और तेजी लायें। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि सड़क सुरक्षा जागरूकता की दृष्टि से आगामी नवम्बर के प्रथम सप्ताह में सभी अधिकारी स्कूलों में प्रार्थना के समय सड़क सुरक्षा जागरूकता के सम्बन्ध में छात्र/छात्राओं को जानकारी देंगे, जिसके लिये रूपरेखा तैयार कर ली जाये। बैठक में नये ब्लैक स्पॉट/दुर्घटना सम्भावित स्थलों के चिह्नीकरण आदि के सम्बन्ध में भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, सुरेश तोमर, सीओ ट्रैफिक सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.