posted on : जून 8, 2022 12:56 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : 07 जून 2022 को वादिनी महिला निवासी-रामनगर एक्सटेंशन, दिल्ली ने थाना-मानसरोवर पार्क, जनपद-शहादरा दिल्ली में अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा बाहरी राज्यों/जनपदों के पुलिस का सहयोग करने एवं प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में दिल्ली में पंजीकृत गुमशुदा उक्त की तलाश हेतु दिल्ली पुलिस द्वारा थाना लक्ष्मणझूला से सम्पर्क किया गया। जनपद की लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा गुमशुदा उक्त की तलाश अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सुरागरसी पतारसी करने पर गुमशुदा को लक्ष्मणझूला के परमार्थ निकेतन घाट के पास से दिनांक 08 जून 2022 को बरामद किया गया। बरामद गुमशुदा उक्त को थाना-मानसरोवर पार्क, जनपद-शाहदरा दिल्ली से तलाश हेतु आये उपनिरीक्षक दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह व गुमशुदा उक्त के परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिस पर गुमशुदा के परिजनों एवं दिल्ली पुलिस ने उत्तराखण्ड पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक मनोज रावत
- आरक्षी मानवेन्द्र सुमन
- आरक्षी पीएसी सुशील सिंह रावत
- महिला आरक्षी कविता सैनी


