posted on : जून 8, 2022 12:56 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समय-समय पर “नशा मुक्त जागरूक्ता अभियान” चलाने एवं नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस द्वारा दौराने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गस्त अवैध शराब की बिक्री को रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त प्रदीप कुमार को 54 पव्वे 8PM अवैध शराब के साथ चौकी कालालघाटी क्षेत्रान्तर्गत के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 157/2022, धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम प्रदीप कुमार।
अभियुक्त का नाम पता
- प्रदीप कुमार ( उम्र-36 वर्ष) पुत्र स्व0 श्री शंकर सिंह, निवासी-सिगड्डी, पोस्ट ओ0-लोकमणिपुर, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
बरामद माल
- 54 पव्वे 8PM अवैध अंग्रेजी शराब।
पुलिस टीम
- आरक्षी 191 ना0पु0 अशीष राणा
- आरक्षी 287 ना0पु0 पवनीश कवि


