गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ऋषिकेश : डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने तहसील दिवस पर सुनी आमजन शिकायतें एवं समस्याएं, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण

शेयर करें !
posted on : जून 8, 2022 12:10 पूर्वाह्न

देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज तहसील ऋषिकेश में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 111 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें सबसे अधिक 95 शिकायतें/आवेदन समाज कल्याण विभाग के पेंशन से संबंधित प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निस्तारण करते हुए भौतिक सत्यापन हेतु संबंधित लेखपाल को प्रेषित की गई हैं। इसके अतिरिक्त विद्युत, राजस्व, वन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, परिवहन विभाग, जल संस्थान, लोनिवि एवं सिंचाई विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई जिनका निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित की गई।

जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों/कार्मिकों को निर्देश दिए कि आज तहसील दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों को समयावधि अन्तर्गत निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों/कार्मिकों को निर्देश दिए संबधित अधिकारी/कार्मिक अपने पटल पर ही शिकायतों का निस्तारण करें तथा जो शिकायतें जिला स्तर एवं शासन स्तर की है उनको यथाशीघ्र हस्तान्तरित करें ताकि जनमानस को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कार्मिक अपने पटल के कार्य को बोझ न समझें बल्कि सेवाभाव से कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही कहा कि कार्यों की भौतिक प्रगति आंकड़ों तक ही सीमित न रहे बल्कि धरातल पर कार्य दिखें।

आज तहसील दिवस पर शिकायतकर्ता अजय गुप्ता ने ऋषिकेश से जौलीग्रान्ट-थानों-देहरादून एवं ऋषिकेश-भोगपुर-थानों-देहरादून हेतु बस सेवा शुरू किए जाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश को रूट का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जल जीवन मिशन के अन्तर्गत श्यामपुर में कई परिवारों को अब तक पेयजल कनेक्शन न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को 15 दिन के भीतर पेयजल कनेक्शन करवाते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। श्यामपुर रेलवे फाटक पर जाम की समस्या के निराकरण एवं सड़क चौड़ीकरण के साथ ही अतिकम्रण हटाने व पुलिस की तैनाती कराये जाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, पुलिस एवं तहसीलदार को संबंधित अधिकारियों के साथ तत्काल मौका मुआवना करते हुए व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, तहसीलदार अमृता शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी डी.सी ढौडिंयाल, संभागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी जे.एस चौहान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि, जल संस्थान, विद्युत विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग आदि संबंधित विभागों के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.