रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गणतन्त्र दिवस पर गैरसैंण में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मेंधावी छात्र-छात्राओं व उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को किया जायेगा सम्मानित – प्रेमचन्द अग्रवाल, विधान सभा अध्यक्ष

शेयर करें !
posted on : जनवरी 23, 2021 5:26 अपराह्न

पौड़ी : अध्यक्ष विधान सभा उत्तराखण्ड प्रेमचन्द अग्रवाल अपने चार दिवसीय गढ़वाल भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज कमलेश्वर महादेव मंदिर श्रीनगर पहुंचे तथा कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने गढ़वाल मण्डल विकास निगम श्रीनगर के टीआरएच में अल्प विश्राम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बजट सत्र किसी भी सरकार का महत्वपूर्ण सत्र होता है और उनके इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य गैरसैंण में होने वाला बजट सत्र है।

विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार उनके ही कार्यकाल में गैरसैंण में पहला बजट सत्र हुआ था और ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने के बाद पहली बार सरकार ने निर्णय लिया है कि बजट सत्र गैरसैंण में होगा, जिसकी तैयारियों का जायजा लेने वे गैरसैंण/भराड़ीसैंण जा रहे हैं। विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया है और लगभग 25 हजार करोड़ रूपये की धनराशि से गैरसैंण के आस-पास के क्षेत्र का विकास किया जायेगा। कहा कि जब वे विधान सभा अध्यक्ष बने तो उन्होंने परम्परा बनाई कि विधान सभा भवन भराड़ीसैंण में राष्ट्रीय पर्व मनायेंगे और ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी, 2021 को भराड़ीसैंण में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मैधावी छात्र-छात्राओं व उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया जायेगा।

विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल परियोजना में स्थानीय लोगों की कुछ समस्याएं हैं, जिन्हें नियमानुसार निस्तारित किये जाने का प्रयास किया जायेगा। आंदोलनकारियों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वे स्वयं एक आंदोलनकारी रहे हैं और आंदोलनकारियों के हित में फैसला लिया जायेगा। कहा कि विकास को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है और प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का संज्ञान लेते हुए प्राथमिता से निस्तारण कर रही है।

जनप्रतिनिधियों के कार्य के संबंध में उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती है, और उन्हें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए। तत्पश्चात् विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने ऑलवेदर रोड़ का निरीक्षण करते हुए रूद्रप्रयाग के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा श्रीनगर गिरीश चंद्र पैन्यूली, एसडीएम रविन्द्र बिष्ट, मीडिया प्रतिनिधि विधान सभा अध्यक्ष एस थपलियाल, तहसीलदार सुनील राज, सम्मानित पत्रकार प्रतिनिधि संदीप थपलियाल, के.के. उनियाल, सुधीर भट्ट, पंकज मैन्दोली, विनय भट्ट, देवेन्द्र गौड़ सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.