पौड़ी : जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल धीराज सिंह गर्ब्याल ने दिनांक 25 जनवरी 2021 को 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त विद्यालयों/शैक्षिक संस्थानों एवं सरकारी विभागों/कार्यालयों में कोविड-19 गाइडलाइन को मध्यनजर रखते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये।
जिला निर्वाचन कार्यालय के तत्वाधान में आगामी 25 जनवरी 2021 को गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। 11 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस इस बार ‘‘सभी मतादाता बनें सशक्त, सतर्क सुरक्षित और जागरूक‘‘ की विषयवस्तु पर आधारित रहेगा। जिसमें 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में पंजीकृत किये जाएंगे। इसके अलावा जनपद के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में लोकतंत्र एवं निर्वाक सहभागिता पर आधारित वाद-विवाद संभाषण, मॉक पोल, ज्ञान प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
समस्त राजकीय कार्यालयों में मतदाता दिवस पर पूर्वाह्न 11:30 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर समस्त अधिकारियों/कम्रचारियों से शपथ ग्रहण करायी जाएगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की फोटोग्राफ निर्वाचन विभाग की ई-मेल व व्हाट्स एप नं. 9897378169 पर प्रेषित करने होंगे।





Discussion about this post