कोटद्वार । कांग्रेस नेता कवीन्द्र इस्टवाल को लैंसडौन विधान सभा का प्रभार मिला जिसके रहते उन्होंने अपने विभाग के अंदर तीनो ब्लॉको जयहरीखाल, रिखणीखाल व नैनीडाडा के अध्यक्षो से बातचीत कर आगामी 2022 चुनावों के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए और साथ ही सभी प्रकोष्टो को जिम्मेदारिक लोगो को अपने कार्य के प्रति कार्य करने के लिए कहा । साथ ही यह भी कहा कि जिस व्यक्ति को जिम्मेदारी मिली है वह अपनी निष्ठा व ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें ।
कहा कि यह तय है की 2022 में कांग्रेस उत्तराखण्ड में सरकार बनाने जा रही है वर्तमान सरकार ने जिस तरह से हमारे युवाओ व छेत्रिय जनता की जनभावनाओ के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया है यह जनता भी भली भांति जान गई है। वर्तमान सरकार केवल हमें बेवकूफ बनाने का कार्य कर रही है।लोकडाऊन के वक्त अलग-अलग प्रांतों से जब उत्तराखंड का युवा उत्तराखंड वापस आया तो उसे रोजगार, व्यवस्ता और योजनाओं के नाम पर केवल धोखा मिला । आज यह युवा फिर निराश होकर मैदानी क्षेत्रों में भटक रहा है। पूरे लैंसडाउन मे पानी की समस्या बनी हुई है । क्षेत्रीय भाजपा विधायक दिलीप रावत जनता आपसे चार सालो का रिपोर्ट कार्ड मंगाती है।
प्रदेश के प्रभारी देवेन्द्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतिम सिंह के नेतत्व मे उत्तराखंड का हर कार्यकर्ता मजबूती से कांग्रेस को उत्तराखंड में सरकार बना कर उत्तराखंड का विकास करने के लिए मजबूती से खड़ा है। इस मौके पर कवीन्द्र इस्टवाल विधानसभा प्रभारी लैंसडाउन, धीरेंद्र प्रताप पूर्व राज्य मंत्री, रघुवीर बिष्ट सामाजिक कार्यकर्त्ता, हरीश खर्कवाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष रंजना रावत, ज्योति रौतेला राष्ट्रीय महिला सचिव, होशियार नेगी ब्लॉक जहरीखाल, प्रमोद रावत ब्लॉक अध्यक्ष रिखणीखाल, महिपाल सिंह रावत नगर अध्यक्ष, जंगबहादुर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नैनीडांडा, दीनबंधु बलोही पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रिखङीखाल, सौरव नेगी विधान सभा ब्लॉक यूथ लैंसीडौन, सुरेन्दर नेगी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जैहरीखाल, पिंकी नेगी पूर्व प्रमुख रिखणीखाल आदि मौजूद रहे।





Discussion about this post