मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मैं कौन हूँ ? एक पजल, पहेली जिसका हल हैं सेल्फ रिस्पेक्ट, स्वमान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 21, 2021 10:46 अपराह्न
  • self respect स्वमान ही हैं मैं कौन हूँ ? एक पजल, पहेली का हल

देहरादून : मैं कौन हूँ ? इन्हीं तीन शब्दों में सम्पूर्ण विश्व का सम्पूर्ण ज्ञान समाया है। यह तीन शब्द ही हमारे खुशी के खजाने की, ज्ञान धन खजाने की और समय धन खजाने की चाबी है। स्वमान अर्थात सेल्फ रिस्पेक्ट (self respect) में रहने पर यह चाबी हमें स्वतः मिल जाती है। स्वमान में स्थित रहना हमारे लिये गिफ्ट के समान है। मिले हुए गिफ्ट को यूज करने अथवा काम में लगाने से सर्व खजानों से सम्पन्न हो जाते हैं। सर्व खजानों से सम्पन्न होकर आत्मा के दिल के खुशी की उमंगों के मुख से, यही आवाज निकलती है ‘‘वाह रे मैं’’। यहाँ, वाह रे मैं शब्द स्वमान के हैं न कि देह अभिमान के हैं, अर्थात यह शब्द सेल्फ रिस्पेक्ट के हैं न कि ईगो के हैं।

मैं कौन हूँ ? इसको जानने की चाबी स्वमान है, इस चाबी को लगाना नहीं आता या फिर रखना नहीं आता अर्थात इस ज्ञान को रटना तो आता है परंतु धारण करना नहीं आता है। इसलिये जब कभी परिस्थिति समस्या आती है तब स्वमान शब्द भूल कर हम अभिमान में चले जाते हैं। हम आत्मा को भूलकर शरीर को सबकुछ मान लेते हैं। इस चाबी को चुराने के लिये माया हमारे चारों चक्कर लगाती है। यदि एक सेकेंड के लिये हम आलस से लापरवाही में चूक जाएं तब माया चाबी चोरी कर लेती है। इसलिये सदा स्वमान के होश में रहें, देह अभिमान की बेहोशी में न रहें।

                                                               मनोज श्रीवास्तव

स्वमान या सेल्फ रिस्पेक्ट को जागृत करने का सर्वश्रेष्ठ समय प्रातः काल अमृत वेला है। प्रातः अमृत वेला उठकर स्वयं के प्रति यह पाठ पक्का करना चाहिए कि मैं मूलतः आत्मा हूँ, शरीर नहीं। हर समय हर जगह इस ज्ञान को यूज करना चाहिए, सिर्फ बैंक बैलेंस बनाकर नहीं रखना चाहिए। जैसी स्मृति होगी वैसी स्थिति होगी, श्रेष्ठ स्वमान वाले ही सर्वश्रेष्ठ बन सकते हैं।

मैं कौन हूँ ? अर्थात मैं जो हूँ, जैसा हूँ वैसा ही अपने को जानना, और जानने के बाद मानकर चलना ही स्वमान अथवा सेल्फ रिस्पेक्ट है। अपने स्वमान अर्थात सेल्फ रिस्पेक्ट को सदैव आगे रखने से देह अभिमान अर्थात ईगो नहीं आ सकता है।

स्वमान अर्थात सेल्फ रिस्पेक्ट में स्थित होना ही खुशी की चाबी है। स्वमान हमारे शक्ति और खुशी का खजाना है। स्वमान में रहने से स्वयं के प्रति स्वमान, औरों के प्रति स्व की भावना की स्थिति सहज बन जाती है। सहज रूप में स्थिति रहना और मेहनत से उस स्थिति में स्थित होना इसमें अंतर होता है। वर्तमान समय यह स्थिति सदा सहज और स्वतः बनी रहनी चाहिए।

अपने को चेक करें कि सदा और स्वतः वह स्थिति क्यों बनी नहीं रहती है। इसका मूल कारण यह है कि क्योंकि हम अपने स्वमान अर्थात सेल्फ रिस्पेक्ट में स्थित नहीं रहते हैं। स्वमान अर्थात सेल्फ रिस्पेक्ट को यदि अपने प्रैक्टिकल जीवन में धारण कर लिया जाए तब सर्व समस्यायें स्वतः ही समाप्त हो जाती हैं, और हम हर विषय में सम्पूर्णता के स्तर को प्राप्त कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें : मुस्कराहट की फोटो : टेंशन वाले कार्यो को भी करें मुस्कुराकर

स्वमान अथवा सेल्फ रिस्पेक्ट में स्थित रहने से सभी का मान और रिस्पेक्ट स्वतः मिल जाता है। स्वमान में स्थित होना ही जीवन की पहेली को हल करने का साधन है। हम आदि से लेकर अभी तक इसी पहेली को हल करने में लगे हैं कि मैं कौन हूँ ? जब मैं को मेरा समझ लेते हैं तब समस्या में फंस जाते हैं। मैं कौन हूँ ? अर्थात आत्मा की स्मृति के प्रति दृढ़ संकल्प होना चाहिए लेकिन हम आत्मा को भूलकर शरीर के प्रति दृढ़ संकल्प रख लेते हैं। अर्थात जहाँ नहीं विश्वास करना चाहिए उस पर विश्वास कर लेते हैं और जहाँ विश्वास करना चाहिए उसे छोड़ देते हैं। मैं कौन हूँ ? यह एक पजल है जिसको हल न कर पाने के कारण हम व्याकुल और भ्रमित हो जाते हैं। इसका प्रमुख कारण है कि मैं कौन हूँ इस पजल को सही विधि से हल नहीं कर पाते हैं। इसका प्रमुख कारण है हम स्वमान सेल्फ रिस्पेक्ट के आधार पर देह अभिमान अथवा ईगो में आ जाते हैं। इसके प्रभाव से अन्य के प्रति अभिमान और अहंकार की दृष्टि बन जाती है। स्वनाम, सेल्फ रेस्पेक्ट से हम सन्तुष्ट रहते है। सन्तुष्टता की शक्ति से,समस्या प्रूफ और समाधान स्वरूप बन जाते है।

सबसे पहले खबर के लिए पेज को लाइक करें https://www.facebook.com/liveskgnews

समस्या प्रूफ और समाधन स्वरूप बनने के लिए सतुष्टता की शक्ति को धारण करना होगा। संतुष्टता गुण भी है और शक्ति भी है। संतुष्टता का गुण धारण करने से संतुष्टता की शक्ति स्वतः आ जाती है। संतुष्टता की शक्ति से हम समस्या प्रूफ और समाधान स्वरूप बन जाते है। सतुष्टता की शक्ति किसी भी प्रकार की समस्या को सहज समाप्त कर देती है। जहाँ सतुष्टता है वहां सभी शक्तियां स्वत प्राप्त है।

कैसी भी परिस्थिति हो वतावरण हो सतुष्टता की शक्ति उनको सहज ही परिवर्तन कर देती है। अर्थात हमारी संतुष्टता माया और प्रकृति की हलचल में परिवर्तन ला देती है। संतुष्टता की शक्ति होने से हर समय, हर कार्य में सफलता का अनुभव होता है। सहनशक्ति होने से सदा निर्विघ्न बने रहते है। चाहे सेवा का स्थान हो चाहे व्यवसाय वृति का स्थान हो संतुष्टता की शक्ति सभी विघ्नों को समाप्त कर देती है। इसलिए चाहे स्वयं में हो, चाहे दूसरों में हो, अथवा संगठन में सतुष्टता की शक्ति पर अटेन्शन देने की जरूरत होती है।

संतुष्टता की शक्ति से हर परिस्थिति में विजय प्राप्त की जा सकती है। इसलिए संतुष्ट बन कर अपनी संतुष्टता की शक्ति को विशेष कार्य में लगाना चाहिए। संतुष्टता की शाक्ति से जब हम स्वंय सतुष्ट होगें तब हमारे सम्बन्ध सम्पर्क वाले स्वतः संतुष्ट होंगे। दुनिया में दिन प्रति दिन असंतुष्टता बढती जा रही है और इसे और आगे बढना ही है।

असंतुष्टता दूर करने का प्लान बनना होगा। संतुष्टता लाने का सहज साधन है वैल्यू सम्बन्धी नियम मर्यादा का पालन करना है। इश्वरीय वैल्यू को फालो करना होता है। ईश्वरीय वैल्यू प्रात काल अमृत बेले में सहज वरदान के रूप में प्राप्त होता है। क्योकि इस समय ईश्वरीय शक्तिया विशेष सहयोग और स्नेह देती है। योग के प्रयोग में लग जाना है और लगन की याद में रह कर संतुष्टमणि बन जाना है।

संतुष्ट रहना, संतुष्ट करना और संतुष्टता की शक्ति से विश्व में संतुष्टता का वायबे्रशन फैलाने का लक्ष्य होना चाहिए। कुछ भी हो जाय। कोई छोटी मोटी प्राब्लम आ जाया तब तन से मन से संतुष्टता धारण करके एक्स्ट्रा खुशी का खुराक ले लेना है। ज्ञान, योग, धारण के पालन से सेवा का कदम स्वत आगे बढ जाता है यही हमारे सतुष्टता का आधार है।

मनोज श्रीवास्तव
प्रभारी मीडिया सेंटर विधानसभा
नोडल अधिकारी कुम्भ मेला 2021 हरिद्वार
देहरादून।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला प्रशासन का जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच, सुरक्षा की गारंटी, त्वरित एक्शन
  • डीएम गौरव कुमार ने दिए कर्णप्रयाग रेल लाइन के लंबित प्रकरणों के समाधान के निर्देश 
  • सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया हरिप्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि को
  • एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिसिंग को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
  • चकराता के फेडिज गांव में ग्राम दुकान का उद्घाटन, महिलाओं की आजीविका को मिली नई दिशा
  • मरीजों की बेहतर सेवा का नर्सिंग छात्रों ने लिया संकल्प
  • सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी – सीएम धामी
  • रंग ला रही राम शरण नौटियाल की मेहनत, नवीन चकराता टाउनशिप को बड़ी सौगात, करोड़ों की पेयजल योजना स्वीकृत
  • दिल्ली मैराथन में चमोली की ‘फ्लाइंग गर्ल’ भागीरथी बिष्ट ने जीता रजत पदक, उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया
  • राहुल गांधी ने उत्तराखंड के ‘मोहम्मद दीपक’ से की मुलाकात, एकता और साहस की मिसाल बताकर सराहा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.