रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने गणतंत्र दिवस को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 21, 2021 6:17 अपराह्न

पौड़ी : जनपद में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2021 को धूमधाम से मनाये जाने को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज विकास भवन पौड़ी में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। गणतंत्र दिवस को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत पुलिस, होमगार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर पालिका, नगर निगम, खेल, कृषि, संस्कृति आदि संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 26 जनवरी, 2021 को प्रात: 09:30 बजे समस्त सरकारी/गैर सरकारी कार्यालय/शिक्षण संस्थाओं में झण्डारोहण एवं राष्ट्रगान किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला चिकित्सालय परिसर में फल वितरण, नुक्कड़ नाटक के साथ-साथ कोविड-19 से सुरक्षा/बचाव व टीकाकरण अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु कण्डोलिया मैदान में आई.ई.सी. गतिविधि का कार्य करवाने के निर्देश दिये। जिला सूचना अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगरपालिका पौड़ी को 25 जनवरी को सांय 06:00 बजे से 09:00 बजे तक तथा 26 जनवरी को प्रात: 06:00 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक सार्वजनिक/प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति एवं देशप्रेम गीतों का प्रसारण करने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान पौड़ी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर टैंकर द्वारा पीने का पानी व सूक्ष्म जलपान तथा मिष्ठान वितरण की व्यवस्था की जायेगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी/समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु सांस्कृतिक दलों से सम्पर्क कर दिनांक 24 जनवरी तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत करायेंगे। उपजिलाधिकारी कोटद्वार को निर्देशित किया गया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली सिंह पुत्र रखेल सिंह निवासी मवाकोट मोटाढाक कोटद्वार को उनके घर पर जाकर सम्मानित करने की व्यवस्था करें। जिला विकास अधिकारी/जिला पर्यटन अधिकारी को रिवर्स पलायन के संबंध में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/महिलाओं का नाम मय बायोडाटा 24 जनवरी तक जिला कार्यालय पौड़ी को उपलब्ध कराने को कहा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी एवं अधिशासी अधिकारी नगरपालिका पौड़ी को कण्डोलिया मैदान में थर्मल स्कैनिंग/मास्क/सैनिटाइजर/फेस शील्ड की समुचित व्यवस्था करवाने के भी निर्देश दिये।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार 25 जनवरी एवं 26 जनवरी, 2021 को सायं 06:00 बजे से 11:00 बजे तक समस्त सरकारी भवनों, इमारतों व शहर के मुख्य चैराहों को एल.ई.डी. से प्रकाशमान किया जायेगा। 25 जनवरी को सांय 06:00 बजे से 09:00 बजे तक तथा 26 जनवरी को प्रात: 06:00 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक मुख्य चैराहों पर देशभक्ति एवं देशप्रेम गीतों का प्रसारण लाउडस्पीकर के माध्यम से जिला सूचना अधिकारी एवं नगरपालिकाओ द्वारा किया जायेगा।

25 जनवरी को प्रात: 08:00 से 09:00 बजे तक पौड़ी नगर के समस्त वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। 26 जनवरी, 2021 को प्रात: 09:30 बजे समस्त सरकारी/गैर सरकारी कार्यालय/शिक्षण संस्थाओं में झण्डारोहण एवं राष्ट्रगान किया जायेगा। प्रात 10:00 बजे जिला चिकित्सालय पौड़ी, संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर/कोटद्वार, कुष्ठालय श्रीनगर, जिला कारागार पौड़ी में फल वितरण किया जायेगा। प्रात: 10:30 बजे कण्डोलिया मैदान पौड़ी में सार्वजनिक ध्वजारोहण/पुलिस परेड व विभागीय झांकी आयोजित की जायेगी तथा प्रस्तुत झांकियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये जायेंगे। साथ ही नगर पालिका पौड़ी के सबसे सुन्दर/स्वच्छ वार्ड को पुरस्कार, उत्कृष्ठ कर्मचारियों/विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/महिलाओं को पुरस्कार भी वितरित किये जायेंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल, एसडीएम एस.एस.राणा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय शर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी डी.एस.राणा, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, अधि.अधि.नगरपालिका पौड़ी प्रदीप बिष्ट, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन सिंह(अ.प्रा.), सीओ श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.