रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF उत्तराखण्ड एवं आर्मी इन्टेलीजेन्स की संयुक्त कार्यवाही, सेना के दस्तावेज बना कर विदेश में नौकरी दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 03 गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 21, 2021 4:31 अपराह्न
  • STF उत्तराखण्ड एवं आर्मी इन्टेलीजेन्स की संयुक्त कार्यवाही में फर्जी तरीके से सेना के दस्तावेज बना कर विदेश में नौकरी दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

देहरादून : प्रभारी STF ने बताया कि, STF को इनपुट मिला था कि, देहरादून में कुछ लोग सेना से सम्बन्धित दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार कर लोगों को विदेश भेज रहे हैं तथा उन्हें फर्जी तरीके नौकरियाँ दिलवा कर अवैध धन अर्जित कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे है।

उपरोक्त सूचना के आधार पर प्रभारी STF द्वारा निरीक्षक सन्दीप नेगी के नेतृत्व में उप निरीक्षक यादवेन्द्र बाजवा एवं आर्मी इन्टेलीजेन्स की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। उपरोक्त सम्बन्ध में STF एवं आर्मी इन्टेलीजेन्स द्वारा विगत कई दिनों से सूचना संकलित की जा रही थी। इसी क्रम में STF को सूचना प्राप्त हुई थी कि, विक्की थापा नाम का व्यक्ति जो दूधली रोड मोथरावाला में रहता है उसके द्वारा सेना के फर्जी दस्तावेज बनवाकर विदेश जाने की तैयारी कर रहा है। इस सूचना के आधार पर 20 जनवरी 2021को STF एवं आर्मी इन्टेलीजेन्स की संयुक्त टीम द्वारा दूधलीरोड, मोथरोवाला स्थित इन्द्रपुरी फार्म के पास से एक व्यक्ति को पकड़ कर उससे पूछ-ताछ की गई तो उसके द्वारा अपना नाम विक्की थापा बताया।

गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की तालाशी ली गई तो उसकी जैकेट की जेब से सेना से सम्बन्धित कुछ दस्तावेज बरामद हुए। गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा पूछ से बताया गया कि,जोहड़ी गाँव में रघुवीर सिंह नाम के एक व्यक्ति है जो इसी प्रकार से सेना के फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगो को विदेश भिजवाने का काम करता है तथा इसके एवज में लोगों से भारी धन वसूलता है। इस सूचना पर STF टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये व्यक्ति विक्की की निशानदेही पर थाना राजपुर क्षेत्र के जोहड़ी गांव में रघुवीर सिंह के घर पर गये तथा उससे पूछ-ताछ की गई । गहनता से पूछ-ताछ करने पर रघुवीर सिंह ने अपने घर के एक कमरे में रखे बैड के अन्दर से सेना से सम्बन्धित कुछ दस्तावेज, 20 मोहरे व 90 सेना की पुस्तिका जिनमें से पुस्तकें 44 भरी हुई थी, बरामद की गई । रघुवीर सिंह ने पूछ-ताछ के दौरान बताया कि उसके द्वारा सेना के यह दस्तावेज भैरवदत्त कोटनाला की बंजारावाला स्थित ओम जय श्री प्रिन्ट एण्ड स्टेशनरी नाम की प्रिन्टिंग प्रेस से तैयार कराये जाते हैं। रघुवीर सिंह द्वारा बताई गई सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा भैरवदत्त के घर पर जाकर उससे प्रिन्टिंग प्रेस के बारे में पूछ-ताछ की गई एवं उसके प्रिन्टिंग प्रेस के कम्पूयटर की जाँच पड़ताल से सेना के फर्जी दस्तावेजों की प्रिन्टिंग इस प्रेस में होने की पुष्टि हुई एवं वहाँ पर ली गई तलाशी पर प्रिन्ट हुई सेना की कुछ पुस्तके भी बरामद की गई।

उपरोक्त सम्बन्ध की गई जानकारी से ज्ञात हुआ है कि, उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा सेना के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अब तक लगभग 100 से अधिक लोगों को विदेश भेजा जा चुका है। इस सम्बन्ध में STF व आर्मी इन्टेलीजेन्स द्वारा उक्त व्यक्तियों के विदेशों में सम्बन्ध होने के बारें में तथा जिन लोगों को अभी तक इनके द्वारा विदेश भेजा गया है उनके सम्बन्ध में तथा गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के बैंक खातों के सम्बन्ध में जानकारी संकलित की जा रही है। उक्त के अतिरिक्त इन व्यक्तियों का किसी राष्ट्रविरोधी व आतंकवादी संगठनों से सम्बन्ध होने के बारे में भी गहनता से जाँच की जा रही है। इन व्यक्तियों द्वारा फर्जी पासपोर्ट बनाये जाने की बात भी प्रकाश में आई है जिसके सम्बन्ध में भी जाँच की जा रही है।

अपराध का तरीकाः-

गिरफ्तार किये गये गये तीनों अभियुक्तो से पूछ-ताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि, उनके द्वारा लागों को सेना का रिटार्यड व्यक्ति बनाकर व्यक्तियों के सेना के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनको अफगानिस्तान, पाकिस्तान, दुबई व इराक आदि देशों में नौकरी दिलवाने के नाम पर मोटी रकम वसूल की जाती थी। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त रघुवीर सिंह पाल सेना का रिटार्यड व्यक्ति है तथा ग्राम जोहड़ी का वर्ष 2008 से 2013 तक उप प्रधान भी रह चुका है । पूछ-ताछ में कुछ Placement Agencies के नाम भी प्रकाश में आई हैं, जिनके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-

1. विक्की थाना पुत्र कुमार बहादुर थापा, दूधली ग्राम बड़कली, थाना क्लेमनटाउन देहरादून।

2. रघुवीर सिंह पुत्र बख्तावर सिंह, निवासी जोहड़ी थाना राजपुर, देहरादून।

3. भैरवदत्त कोटनाला पुत्र आशाराम कोटनाला निवासी पंचायत भवन रोड बंजारावाला, थाना पटेलनगर, देहरादून।

बरामदगी-

1. सेना की 100 पुस्तिका खाली- Discharge Book Army AUTH-ASEG23

2. 135 सार्टीफिकेट

3. 03 पुस्तिका भरी हुई

4. 03 पुस्तिका भरी हुई

5- 02 पुस्तिका भरी हुई

6. 67 पुस्तिका खाली Army.

7. 59 पुस्तिका खाली Discharge Book Army Blue.

8. 48 पुस्तिका खाली Discharge Book Army Green.

9. 44 पुस्तिका भती हुई

10. सेना के कार्यालय/विभिन्न अधिकारियों की 20 मोहरे व 02 पैड

11. 04 मोबाईल फोन

12. 01 कम्पूटर

गिरफ्तारी टीमः-

1.उप निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा

2 .हे.का. वेद भट्ट

3. कान्स. लोकेन्द्र

4. -कान्स. महेन्द्र नेगी

5. कान्स. विजेन्द्र चैहान

6. कान्स. मोहन असवाल

7. कान्स. दीपक चन्दोला

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.