posted on : मई 28, 2022 4:52 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या- 16/2020, धारा 138 NIT एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त कमल सिंह रावत पुत्र बीरपाल सिंह रावत निवासी- मैसर्स जय माता दी पुस्तक भण्डार काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार को पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर दिनांक 28 मई 2022 को जय माता दी पुस्तक भण्डार काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
अभियुक्त का नाम पता
- कमल सिंह रावत पुत्र बीरपाल सिंह रावत निवासी- मैसर्स जय माता दी पुस्तक भण्डार काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार
पंजीकृत अभियोग
- वाद संख्या 16/2020, धारा 138 NIT एक्ट।
पुलिस टीम
- महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा
- आरक्षी 240 ना0पु0 चरण सिंह


