posted on : मई 28, 2022 4:51 अपराह्न
कोटद्वार : 27 मई 022 को वादिनी गुलसाना बेगम पत्नी मरहूम सलीम निवासी-गिवई स्रोत, कोटद्वार ट्रक के चालक द्वारा अपने वाहन संख्या UK14CA-1688 को लापरवाही से चलाकर वादिनी की पुत्री को टक्कर मारने के सम्बन्ध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। प्रथम सूचना के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-146/2022, धारा-279/304 (ए) भादवि पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में वादिनी की पुत्री अलीशा (उम्र-11वर्ष) की मृत्यु हो गयी थी। जिस की विवेचना उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट के सुपुर्द की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त चौहान द्वारा मारपीट/मृत्यु कारित करने वाली घटनाओं को गम्भीरता से लेने एवं इस प्रकार के अभियोगों का सफल निस्तारण कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर घटना के त्वरित अनावरण हेतु मुखबिरों को सक्रिय कर इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस से सूचना संकलन के कर अभियुक्त शकील को दिनांक 28 मई 2022 को पनीयाली रोड़ कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा रहा है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0-146/2022 धारा-279/304 (ए) भा0द0वि0।
अभियुक्त का नाम पता
- शकील (उम्र-37 वर्ष) पुत्र शौकत, निवासी ग्राम-गाधारोपण, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ठ
- आरक्षी 240 ना0पु0 चरण सिंह
- आरक्षी 425 ना0पु0 चन्द्रपाल सिंह


