posted on : मई 28, 2022 4:50 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेश अनुसार समस्त उत्तराखंड राज्य में चलाए जा रहे “मिशन मर्यादा” विशेष अभियान के तहत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में गंगा के किनारे स्थित घाटों तथा चेकिंग पॉइंट बैरियर पर पुलिस टीम गठित कर लगातार गस्त व चेकिंग के दौरान आज 27 मई 2022 को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लक्ष्मणझूला पुलिस टीम के द्वारा संत सेवाघाट तथा राधेश्याम घाट पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे निम्नलिखित व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम व पता
- मनोज कुमार पुत्र बृजपाल सिंह निवासी साहपुर थाना पिसावा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश (उम्र 44 वर्ष)
- सुभाष पुत्र सोरण सिंह निवासी ग्राम जलालपुर थाना पिसावा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश (उम्र 46 वर्ष)
- उमेश कुमार पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी बुलंदशहर जिला बुलंदशहर (उम्र 37 वर्ष)
- मौला वर्मा पुत्र योगेश कुमार निवासी ग्राम पिसावा थाना पिसावा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश (उम्र 49 वर्ष)
- भारत सिंह पुत्र धन सिंह निवासी सरोजिनी नगर दिल्ली (उम्र 24 वर्ष)
- भुवन श्री गुलाब सिंह निवासी हुमायूंपुर दिल्ली (उम्र 26 वर्ष)
- जॉनी पुत्र डेनियल निवासी हुमायूंपुर दिल्ली (उम्र 25 वर्ष)
पुलिस टीम
- आरक्षी 384 ना0पु0 बीरेन्द्र कुमार
- आरक्षी 269 ना0पु0 दिनेश बिष्ट
- आरक्षी जल पुलिस अनुराग
- आरक्षी जल पुलिस विपिन


