posted on : मई 28, 2022 2:37 अपराह्न
टिहरी : प्रधानमंत्री जी द्वारा दिनांक 30 मई, 2022 को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना का शुभारम्भ किया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी टिहरी गढ़वाल बबीता शाह ने बताया कि दिनांक 30 मई, 2022 को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के शुभारम्भ अवसर पर प्रातः 09:45 बजे से विकास भवन सभागार नई टिहरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंस में जुड़ सकेंगे।


