बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : दो वर्ष में बनकर तैयार हो जायेगा मेडिकल कॉलेज – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2022 7:55 अपराह्न
हरिद्वार। चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को प्रेस क्लब भवन परिसर, देवपुरा में प्रेस क्लब हरिद्वार के नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। शपथ ग्रहण समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं विधायक इंजी. रवि बहादुर ने अध्यक्ष के रूप में श्रवण कुमार झा, महासचिव के रूप में अश्विनी अरोड़ा तथा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में अमित कुमार शर्मा एवं दीपक मिश्रा, सचिव के रूप में मेहताब आलम एवं संदीप शर्मा को, कोष सचिव सुनील पाल, समारोह सचिव डॉ. मनोज कुमार, प्रचार सचिव जयपाल सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सदस्य कार्यकारिणी के रूप में पीएस चौहान, ब्रजेन्द्र हर्ष, नरेश दीवान शैली, गोपाल कृष्ण पटुवर, संजय रावल, संजय आर्य, अमित कुमार गुप्ता, मुदित अग्रवाल, विक्रम छाछर, धर्मेन्द्र चौधरी, त्रिलोक चन्द्र भट्ट, सुदेश आर्य, मनोज खन्ना को भी पद एवं गोपनीयता की विधिपूर्वक शपथ दिलाई ।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को सम्बोधित करते हुये पूरी कार्यकारिणी को सरकार की ओर से बधाई व धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार का मेडिकल कॉलेज दो वर्ष में बनकर तैयार हो जायेगा। तब किसी को भी इलाज के लिये एम्स या अन्य स्थानों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आगामी 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक प्रदेश के 115 स्थानों में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी जाचें व दवायें निःशुल्क होंगी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हम पूरे उत्तराखण्ड को टी0बी0 मुक्त करायेंगे। इसके लिये हम निःशुल्क दवा उपलब्ध कराने के साथ ही पोषण के लिये 500 रूपया उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने कहा कि जिस किसी भी व्यक्ति का यदि वोटर लिस्ट में नाम है, तो उसका आयुष्मान कार्ड मुफ्त में बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मीडिया को चौथा स्तम्भ कहा जाता है तथा इस चौथे स्तम्भ का हर क्षेत्र में सहयोग सरकार को मिलता रहेगा।
समारोह को विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक ज्वालापुर इंजी. रवि बहादुर, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रवण कुमार झा, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, पूर्व महासचिव राजकुमार आदि ने सम्बोधित किया। प्रेस क्लब परिसर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं अन्य विशिष्ट महानुभावों का पुष्पगुच्छ, शाल, प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। समारोह की अध्यक्षता महामण्डलेश्वर स्वामी सन्तोषानन्द ने की तथा कार्यक्रम का संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल ने तथा महासचिव अश्विनी अरोड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी विकास झा, संजीव शर्मा, निगरानी समिति के अध्यक्ष ठाकुर शैलेन्द्र कुमार सिंह, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित वरिष्ठ पत्रकारगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.