posted on : अप्रैल 16, 2022 5:48 अपराह्न
सतपुली । नगर पंचायत सतपुली के हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर सामाजिक कार्यकर्ताओ ने प्रसाद वितरण किया । शनिवार को हनुमान जयंती पर सतपुली के सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा जहां एक और हनुमान मंदिर में सुबह पहुंचकर पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया वही प्रातः 9:30 बजे से प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया । इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को हनुमान जयंती की बधाई दी गई और भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि की कामना की गई । इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया । इस दौरान अयोजनकर्ता मनोज नेगी शाखा प्रबंधक एचडीएफसी सतपुली, सामाजिक कार्यकर्ताओं में प्रेम सिंह रावत, मेहरबान सिंह मियां, गीता रावत, धनीराम धस्माना मन्दिर पुजारी, डब्बल मियां साहित कर्मचारी एचडीएफसी शाखा सतपुली मौजूद रहे ।


