नैनीताल : पूर्व विधायक संजीव आर्य पर जानलेवा हमला। बेतालघाट के जावा गांव में कार्यक्रम के दौरान युवक ने छैनी से किया हमला। हमले में संजीव आर्य बाल-बाल बचे हाथ में लगी हल्की चोट। मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है हमला करने वाला युवक। अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने बेतालघाट गए थे संजीव आर्य। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर किया पुलिस के सुपुर्द। बेतालघाट के जावा गांव में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में संजीव के हाथ में चोट लगी है। हालांकि वे बालबाल बच गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार संजीव आर्य जावा गांव में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान एक स्थानीय युवक ने पत्थर काटने वाली छेनी से संजीव पर हमला कर दिया। हमले के बचाव में उनके हाथ पर चोट लग गई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।





