posted on : अप्रैल 14, 2022 5:50 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार 14 अप्रैल 2022 को पुलिस उपाधीक्षक, कोटद्वार गणेश लाल कोहली एवं प्रभारी निरीक्षक, कोटद्वार विजय सिंह द्वारा कोतवाली कोटद्वार परिसर में वर्तमान में मुस्लिम समुदाय के रमजान पर्व के दृष्टिगत बजरंग दल के दीपक बजरंगी तथा जदली एवं कोटद्वार क्षेत्र की सभी मस्जिदों इमाम की मौलवियों को बुलाकर गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान बताया गया कि रमजान में स्पीकर/लाउडस्पीकर तथा सायरन का प्रयोग हाईकोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही किया जाय। उल्लंघन होने पर वैधानिक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। साथ ही बजरंग दल के सदस्यों को भी गोष्ठी के दौरान बताया गया कि क्षेत्र में वह लोग भी शांति बनाए रखने में पूरा सहयोग करेंगे तथा संप्रदाय सौहार्द बनाए रखेंगे| किसी प्रकार की अव्यवस्था फैलने एवं संप्रदाय भावनाएं फैलाने की फलस्वरूप उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। गोष्ठी में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा पुलिस को भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।




