posted on : अप्रैल 14, 2022 5:43 अपराह्न
कोटद्वार । आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को गोविन्द नगर स्थित कार्यालय में बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उनको याद किया । कोटद्वार विधान सभा से प्रत्याशी के रूप में प्रतिभाग करने वाले अधिवक्ता अरविन्द वर्मा ने कहा कि बाबा साहब महान समाज सुधारक थे और भारतीय संविधान की रचना कर बाबा साहब ने सभी को समान अधिकार व एक पंक्ति में खड़ा करने हेतु भारतीय संविधान का निर्माण किया साथ ही बाबा साहब देश के प्रथम कानून मंत्री भी बने बाबा साहब ने भारतीय संविधान का निर्माण कर भारत वर्ष में सभी कुरूतियों को समाप्त करने के लिए व प्रत्येक भारतीय नागरिक को समान मौलिक अधिकार देने के साथ साथ सभी को स्वतत्रंता से अभिव्यक्ति आजादी के रूप में संविधान में व्यवस्था की थी जिस कारण आज भारत में सभी धर्म व सभी जाति के नागरिक समान रूप से समान अधिकार रखते हैं
बाबा साहब ने कई विषयों पर स्नातकोत्तर किया था और साथ ही बाबा साहब ने विधि की पढ़ाई भी की थी और बाबा साहब ने विदेश में पढ़ाई कर अपनी क्षमता से भारत वर्ष में संविधान सभा का अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया और भारत के विस्तृत संविधान का निर्माण किया उनकी विद्वता का देश में ही नहीं विदेश में भी अत्यधिक लोग सम्मान करते हैं व पालन करते हैं और बाबा साहब को शत-शत नमन किया गया इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र जजेड़ी व विधान सभा यमकेश्वर से विधायक के लिए प्रतिभाग करने वाले अविरल बिष्ट, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अम्बेडकर की कोटद्वार में स्थित सभी मूर्तियों पर फूल माला पहनाकर उन्हें नमन किया व उन्हें याद किया । इस अवसर पर पूर्व संगठन मंत्री सुबोध मंमगाई, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय भाटिया, भाष्कर बुड़ाकोटी, दीपक, रिजवान, राहुल, मुकेश जखमोला, रमेश जाटव, संजीव क्षेत्री, अनिल, हरीश सैनी आदि लोग मौजूद रहे।




