सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आवारा कुत्तो ने महिलाओं पर किया हमला, एक की मौत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 14, 2022 11:04 अपराह्न

 

नानकमत्ता। आवारा कुत्तों के गाय और दूसरे जानवरों को मौत के घाट उतारने के मामले सामने आते रहते हैं। इतना ही नहीं आवारा कुत्तों के इंसानों को भी मार डालने के मामले सामने आ चुके हैं। नैनीताल में कुछ साल पहले एक बच्ची को आवारा कुत्तों ने मौत के घाट उतार दिया था। अब ऊधमसिंह नगर जिले में भी एक मामला सामने आया है। यहां कुत्तों ने बुजुर्ग महिला को मार डाला।

यह मामला नानकमत्ता के आमखेड़ा गांव का है यहां आवारा कुत्तों ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर मार डाला। इस हमले में वृद्धा की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। ग्रामसभा बलखेड़ा के पूर्व प्रधान मेहताब सिंह के मुताबिक, उनकी भाभी सुनीता कौर निवासी आमखेड़ा के घर उनकी मां तारो कौर पत्नी भजन सिंह निवासी गांव धूमखेड़ा आई हुई थीं। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे आवारा कुत्ते घर के आंगन में जंजीर से बंधे पालतू कुत्ते पर झपट पड़े। पालतू कुत्ते का शोर सुनकर तारो कौर (70) उसे बचाने के लिए आंगन में आईं। आवारा कुत्तों ने तारो कौर के आते ही उन पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में वृद्धा जमीन पर गिर गई। जमीन पर गिरी तारो कौर को आवारा कुत्तों के झुंड ने बुरी तरह से नोंच डाला।

इससे तारो कौर के सिर में चोट आ गई। मां की चीख सुनकर बेटी सुनीता कौर बाहर आई। उन्होंने मां को बचाने का प्रयास किया तो आवारा कुत्तों ने सुनीता पर भी हमला कर दिया। कुत्तों ने सुनीता को भी कई जगह नोंच डाला। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी आ गए। उन्होंने आवारा कुत्तों के झुंड को वहां से किसी तरह भगाया। दोनों घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वृद्धा तारो कौर को मृत घोषित कर दिया। सुनीता को गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए बरेली ले गए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जरूरतमंदों को मिला नया जीवन आधार, मजबूत हुआ महिला एवं बाल संरक्षण तंत्र
  • गंगोत्री धाम में दर्शन समय बदला, अब शाम 4 बजे तक खुला रहेगा मंदिर
  • ‘बी प्राक’ के सुरों के साथ ‘लम्हे – 2026’ का शानदार समापन
  • द्वारीखाल : सुमेरुसैंण को मिली ₹60 लाख की सौगात, नवनिर्मित पशु सेवा केंद्र का लोकार्पण
  • ग्रामीणों के आंदोलन के समर्थन में उतरे बद्रीनाथ विधायक बुटोला
  • औलावृष्टि का कहर : बंगाण क्षेत्र में सेब की फसल तबाह, 15–20 गांव प्रभावित
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 6 गैस गोदामों और 1 पेटी डीजल डीलर का औचक निरीक्षण
  • उत्तराखण्ड को मिली बड़ी सौगात, भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत
  • भारत-पाक के बीच बढ़ी तल्ख़ी : ख्वाजा आसिफ के बयान से गरमाया माहौल
  • कोटद्वार : ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले 5 लोगों के चालान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.