posted on : अप्रैल 14, 2022 3:11 अपराह्न
कोटद्वार । मुंबई में 14 अप्रैल 1944 को मुंबई में माल वाहक जहाज फोर्टस्टीकेन में लगी आग को बुझाने में 66 अग्निशमन जवान शहीद हो गए थे। बलिदानियों के सम्मान में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। इसी को देखते हुए बीएल रोड़ स्थित फायर स्टेशन में गुरुवार को दमकल विभाग के कर्मियों ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि दी ।इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि सप्ताह भर विभिन्न संस्थानों में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें। सर्वप्रथम शिक्षण संस्थानों में फिर औधोगिक संस्थानों में एडवांस सर्च एण्ड रेस्क्यू प्रशिक्षण प्रदान करवाया जायेगा व सप्ताह के अंतिम दिन वृक्षारोपण किया जाएगा ।




