posted on : अप्रैल 14, 2022 12:09 पूर्वाह्न
बड़कोट : उत्तरकाशी जिले के बड़कोट यमुनोत्री रोड़ पर गंगनाणी क्षेत्र में आंधी-तूफान से चीड़ का पेड़ टूटकर चारधाम सड़क परियोजना के निर्माण एजेंसी कार्यालय भवन के ऊपर गिरा। जिससे ऑल वेदर सड़क परियोजना निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर कादिर अहमद व अलीन खान घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी बड़कोट लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। सीएचसी बड़कोट के डॉ. पवन ने बताया कि अहमद के पैर में सूजन व अलीन खान के कान से खून बह रहा था।


