posted on : अप्रैल 13, 2022 7:18 अपराह्न
सतपुली। द हंस फाउंडेशन जहाँ एक और उत्तराखंड के विकास के लिए कई विकास परख योजनाओं का संचालन कर रहा है वहीं अब वनों को आग से बचाने के लिए हंस फाउंडेशन आगे आया है और उनके द्वारा वनाग्नि रोकथाम व शमन परियोजना के तौर पर द हंस फाउंडेशन ने पौड़ी गढ़वाल के ग्रामों में कार्य किया है।वनों को आग से बचाने के लिए ग्राम स्तर पर 2500 फायर फाइटर्स का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है साथ ही जन जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी के तहत द हंस फाउंडेशन ने वन विभाग के साथ ब्लॉक द्वारीखाल के रिंगवाड़ गांव, चमेली, बल्ली, सिराई गांव में फायर फाइटर्स जनप्रतिनिधियों व अन्य ग्रामीणों को वनाग्नि रोकथाम हेतु जागरूक करने के साथ प्रशिक्षित भी किया । द हंस फाउंडेशन ने इस फायर सीजन में सभी फायर फाइटर्स को प्रशिक्षण के साथ साथ आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराएं हैं ताकि वनों में होने वाली घटनाओं तथा वनाग्नि की रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही ग्राम स्तर से ही की जा सके। इसके साथ साथ ग्रामीणों से आह्वान किया जा रहा है कि जाने अनजाने में वनों में आग न लगाएं तथा अग्निशमन हेतु सहभागिता से आगे आएं। प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम में द हंस फाउंडेशन से मनोज जोशी, सतीश बहुगुणा, जसवंत नेगी, सूरज कुमार तथा वन विभाग से रेंजर अधिकारी प्रशांत हिंदवान, सहित सतेंद्र रावत, कमलेश रतूड़ी, राधाबल्लभ उनियाल, चांदनी पंवार सहित विभिन्न ग्रामों के फायर फाइटर्स व ग्रामीण उपस्थित थे।


